प्रभारी सचिव बदले, प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी की नई सूची

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्यूरोक्रेसी में तबादलों के बाद अब पहली बार प्रभारी सचिवों को भी बदला गया है। इसके आदेश प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किए है। जिलों में प्रभारी सचिवों का बदलाव करते हुए नई सूची जारी कर दी गई है। अब यह प्रभारी सचिव प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए अपने प्रभार वाले जिले में काम करेंगे। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, झालावाड़ में रवि जैन, जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण में आलोक,…

Read More

इस साल का 366वां दिन आज, चार साल के इंतजार के बाद आया यह दिन

भोपाल : आज (गुरुवार ) वह तारीख है जो साल 2024 को 366 दिन का बना रही है। तीन साल तक 365 दिन के एक साल को बिताने के बाद चौथे साल यह 29 फरवरी के साथ 366 दिन का आया है। 29 फरवरी का दिन चार साल के इंतजार के बाद आया है। इस संबंध में भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इसे लीप ईयर कहा जाता है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करते हुये 365 दिन…

Read More

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 15 लोगों की गई जान

कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में पटियाली दरियागंज मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिला एटा से गंगा स्नान करने जा रहे करीब 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में जा गिरी। हादसे में 15 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन कर तालाब से लोगों को निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता…

Read More

जादू-टोना के शक में बुजुर्ग दंपत्ति को मारपीट कर मैला खिलाया

– चप्पलों से पीटते हुए गांव में घुमाया, सात आरोपित गिरफ्तार शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले एक बुजुर्ग दंपत्ति को मैला खिलाए जाने का मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक परिवार के लोगों ने बुजुर्ग दंपत्ति के मुंह में मैला भर दिया। इससे पहले दंपत्ति के कपड़े फाड़े और उनके साथ मारपीट की। फिर चप्पलों से पीटते हुए गांव में जुलूस निकाला। पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति थाने पर शिकायत लेकर गए, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय पर आकर…

Read More

नियुक्ति मामले में ईडी ने पार्थ के करीबी प्रमोटर के घर पर छापा मारा, चार अन्य जगहों पर तलाशी जारी

कोलकाता: नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए ईडी शुक्रवार सुबह से ही सक्रिय हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ईडी की एक टीम ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ”करीबी” प्रमोटर राजीव डे के नाकतला स्थित घर पर छापेमारी की। इस प्रमोटर का घर पार्थ चटर्जी के घर के सामने है। शहर में कुल पांच जगहों पर ईडी के अधिकारी तलाशी अभियान चला रहे हैं। बांसद्रोनी में भी एक घर की तलाशी ली जा रही है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, वह घर भी राजीव का ही है।…

Read More

दिल्ली में पेंट फैक्टरी में आग से 11 लोगों की मौत

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में एक पेंट फैक्टरी में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अनुसार, कल शाम लगभग 5ः25 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इस फैक्टरी में थिनर के ड्रम भी रखे थे। इस वजह से फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इसके बाद आग तेजी से सामने के घरों और एक नशा मुक्ति केंद्र तक फैल गई। आग पर लगभग चार घंटे में नियंत्रण पा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने…

Read More

मजदूरों से भरा लोडर पलटा, 39 लोग घायल

जालौन :  जनपद के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की बीती देर शाम मजदूरों से भरा लोडर खंती में पलट गया। इस हादसे में लोडर सवार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। आटा थाना क्षेत्र में मटर की तुड़ाई के बाद मजदूरों से भरा लोडर वापस कालपी जा रही थी। रास्ते में मोटर साइकिल ओवरटेक करने के चक्कर में लोडर अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गया। जिसमें उस पर सवार 39…

Read More

भारतीय वैज्ञानिकों ने एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए तकनीक विकसित की

चेन्नई: पूरे विश्व में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की चुनौती जिस तरह से बढ़ रही है उससे एंटीबायोटिक दवाइयों के प्रयोग पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग को लेकर डॉक्टर चिंतित हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि 6 फीसदी रोगियों को ही केवल उनकी बीमारी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया की पुष्टि के बाद एंटीबायोटिक्स दवाएं दी जाती है। जबकि 45 प्रतिशत मामलों में पूरी तरह लक्षणों के आधार पर और 55 फीसदी लोगों को संक्रमण की सांकेतिक जानकारी के आधार पर दी जाती है। कुल…

Read More

अमृत महोत्सव निमित्त प.पू. स्‍वामी गोविंददेव गिरि महाराजजी का मुख्‍यमंत्री एकनाथजी शिंदे के करकमलों से सम्मान

कतरास: वेदपरंपरा के संरक्षक, विश्वभर में गीता का प्रसार करनेवाले एवं श्रीरामजन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्‍यास के कोषाध्‍यक्ष प.पू. स्‍वामी गोविंददेव गिरि महाराज के अमृतमहोत्सव निमित्त महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री मा. श्री. एकनाथजी शिंदे के करकमलों से प.पू. स्‍वामी गोविंददेव गिरि महाराजजी का सम्मान किया गया ।‘स्‍वातंत्र्यवीर सावरकर राष्‍ट्रीय स्‍मारक’ एवं ‘हिंदू जनजागृति समिति’ के संयुक्त तत्त्वाधान में  ‘स्‍वातंत्र्यवीर सावरकर राष्‍ट्रीय स्‍मारक’, शिवाजी पार्क, दादर, मुंबई में ‘अमृत-महोत्‍सव सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया था । इस समय प.पू. स्वामीजीकी धाराप्रवाह वाणी में मार्गदर्शन से उपस्थित राष्ट्र एवं धर्माभिमानी एक ऊर्जा एवं…

Read More

आ गई वो पावन घड़ी, प्रधानमंत्री मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिन्दू मंदिर विश्व को समर्पित करेंगे

अबूधाबी: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात में है। प्रधानमंत्री मोदी आज (बुधवार) अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर विश्व को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह भारत मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने बीएपीएस मंदिर के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई। दोनों पक्ष यह मानते हैं कि इस मंदिर…

Read More

एटीएस ने 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

मुंबई: एंटी टेरेरिस्ट स्कॉड (एटीएस ) टीम ने मुंबई में तीन अलग-अलग जगहों से अवैध तरीके से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार एटीएस टीम को मुंबई में विभिन्न इलाकों में छिप कर बांग्लादेशियों के रहने की जानकारी मिली थी। एटीएस की टीम ने मुंबई पुलिस के साथ शनिवार रात वाडीबंदर के बीपीटी रोड पर से 36 वर्षीय महिला अमीना शेख को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद एटीएस की टीम ने रविवार को अन्य पांच बांग्लादेशी नागरिकों…

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

वाराणसी: झारखंड के 14 लोकसभा सीट में चुनाव लड़ने को रणनीति के साथ लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल प्रताप पैलेस वाराणसी में संपन्न हुआ जिसमें लोकसभा की तैयारी को लेकर विचार विमर्श एवं मंथन किया गया जिसमें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, के पदाधिकारी मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन लाल गुप्ता ने झारखंड लोकसभा को पहली प्राथमिकता देते हुए लोकसभा के 14 सीटों पर चुनाव लड़ने का विचार विमर्श किया गया बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा से कुंज बिहारी साहू, रांची लोकसभा से…

Read More

सवारियों से भरी स्लीपर बस कोयले से भरे ट्रक में घुसी, एक की मौत, 23 घायल

बाड़मेर :  सदर थानान्तर्गत कुर्जा फांटे के पास शुक्रवार रात नेशनल हाईवे 68 से गुजरात की तरफ जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में बस में सवार एक पैसेंजर की मौत हो गई। वहीं महिलाओं सहित 23 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को हॉस्पिटल लाया गया। वहां भीड़ जमा हो गई। हॉस्पिटल में डीएसपी आनंद सिंह राजपुरोहित, सदर थानाधिकारी किशनसिंह, कोतवाल…

Read More

लोअपा का राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में कुंजबिहारी साहू शामिल

वाराणसी: लोकहित अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक देश के विभिन्न प्रदेशों से आ कर उत्तरप्रदेश के वाराणसी शहर में किया जा रहा है। जिसमें देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशियों के लिए लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों पदाधिकारीगण उपस्थित हो रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश मंत्री सह लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साहू बैठक में उपस्थित होने के लिए वाराणसी में उपस्थित हैं।

Read More

एंटी वैलेंटाइन वीक

एंटी वैलेंटाइन वीक, जानें Slap Day से Break up Day तक की पूरी लिस्ट, एंटी-वैलेंटाइन वीक. सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी के बीच चलने वाला वैलेंटाइन वीक लोगों को प्यार, इश्क और मोहब्बत करना सिखाता है. वहीं, इसके बाद आने वाला एंटी वैलेंटाइन वीक भी कम दिलचस्प नहीं है. आइए जानते हैं कि इस एंटी-वैलेंटाइन वीक में slap day, confession day, breakup day, कब कौन सा दिन पड़ रहा है और उसके क्या मायने हैं. 14 फरवरी को वैलेंटाइन वीक खत्म होने के साथ ही इसके अगले दिन यानी…

Read More

ढाई अक्षर प्रेम से जन्म लिया है वेलेंटाइन वीक

पूरी दुनिया में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाने की है परंपरा संजय सागर युवा दिलों के लिए वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो जाता है. 7 दिनों तक युवाओं के लिए खुशियों का दिन रहता है. ढाई अक्षर प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी कीमती के रूप में युवाओं को नजर आता है. प्रेम का इजहार करने के लिए युवा दिल वेलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं.हर वर्ष 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रेम सप्ताह को उत्साह पूर्वक पर्व की तरह मनाने की परंपरा…

Read More

सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा : समाज कल्याण मंत्री ने जांच में तेजी लाने के दिये निर्देश

बलिया : 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुए व्यापक फर्जीवाड़े के बाद समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण समाज कल्याण विभाग के निदेशक के साथ रविवार को बलिया पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि सामूहिक विवाह आयोजनों में रजिस्ट्रेशन के अनुसार मौके पर भी सत्यापन कर लिया जाए। फरवरी महीने में भव्य तरीके से सामूहिक विवाह कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री श्री अरूण ने सामूहिक विवाह के लिए हुए पंजीकरण व अन्य पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मनियर में…

Read More

चंपाई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

रांची  : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने शुक्रवार दोपहर 12:21 बजे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्य के छठे मुख्यमंत्री के रूप में राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अब नव मनोनीत मुख्यमंत्री को दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। राजभवन के…

Read More

बिहार में 2 डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने शपथ ली

  उपमुख्यमंत्री 1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा) मंत्री 3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा) 4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू) 5. श्रवण कुमार (जदयू) 6. विजय कुमार चौधरी (जदयू) 7. संतोष कुमार सुमन (हम) 8. सुमित सिंह (निर्दलीय) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सुप्रीमो नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फिर डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र…

Read More

बिहार नीतीश कुमार का इस्तीफा, भाजपा के संग बनेगी नई सरकार

पटना : बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वह जल्द ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने जेडीयू विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। जदयू-भाजपा की नई सरकार में एनडीए के मौजूदा घटक दल ‘हम’ के शामिल होने के पूरे आसार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी…

Read More

कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के रंगों में सराबोर दिखी गणतंत्र दिवस परेड

नई दिल्ली। देश के 75वें गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुआ। हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ परेड का आगाज किया और अंत में भारत ने अपने लड़ाकू विमानों से हवाई ताकत दिखाई। इस बार की परेड विकसित भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, आत्मनिर्भर सैन्य कौशल और बढ़ती नारी शक्ति के रंगों में सराबोर दिखी। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति…

Read More

मध्य प्रदेश की चार हस्तियां पद्मश्री से होंगी सम्मानित

भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार देर शाम पद्म पुरस्कारों की ऐलान किया है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले शख्सियतों को दिया जाता है। इस बार 33 विभूतियों को पद्मश्री देने का फैसला किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश की चार हस्तियों का भी चयन किया गया है, जिन्हें साल 2024 के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। उज्जैन के रहने वाले 85 वर्षीय पंडित ओमप्रकाश शर्मा को भारत में माच माच लोक रंगमंच…

Read More

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)

गणतंत्र दिवस भारत  का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्वतंत्रता  दिवस और गांधी जयंती है एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए  2 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के लिये 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस…

Read More

ऑस्कर 2024 में ‘ओपेनहाइमर’ और ‘बार्बी’ का जलवा

96वें ऑस्कर के लिए नामांकन समारोह शुरू हो गया है और मेजबान और अभिनेता ज़ाज़ी बीट्ज़ और जैक क्वैड ने नामांकन सूची की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इस साल इस सूची में बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर ओपेनहाइमर और बार्बी का दबदबा है। ओपेनहाइमर 13 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। वहीं बार्बी को 8 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। ओपेनहाइमर को सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, पोशाक डिजाइन, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, मेकअप और हेयरस्टाइल, अनुकूलित पटकथा, ओरिजिनल स्कोर, प्रोडक्शन डिजाइन, फिल्म संपादन, साउंड , सिनेमैटोग्राफी सहित…

Read More

किन्नर समाज ने निकाली प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भव्य घंटा शोभायात्रा

ALIGARH : अलीगढ़ किन्नर समाज ने प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर जीटी रोड स्थित होटल से सेंटर पॉइंट टीका राम मंदिर तक एक भव्य पैदल घंटा यात्रा निकली गई। पैदल घंटा यात्रा निकालने के दौरान किन्नर समाज के द्वारा नाच गाना गाते हुए महाआरती का आयोजन कर जमकर जश्न मनाया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। यही वजह है प्रभु श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज भी बेहद खुश…

Read More