बड़का गांव में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव के हजारीबाग रोड स्थित राजकिशोर प्रसाद के निवास स्थल में चित्रगुप्त पूजा मनाया गया. पूजा के दौरान चित्रांश परिवारों ने लिखित रूप से साल भर का लेखा-जोखा भगवान चित्रगुप्त के समक्ष प्रस्तुत किया. और सुख व समृद्धि की कामना की. पूजा के पश्चात आगंतुक अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर यदुनंदन मिश्रा, बिंदेश्वरी प्रसाद, कृष्णा प्रसाद सिन्हा, राज कुमार सिन्हा, राजकिशोर प्रसाद सिन्हा, दिनेश प्रसाद सिन्हा, दीपक सिंहा, कमलेश श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा,अरुण सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, रविकिशोर प्रसाद, बिनोद कुमार सिन्हा, अरुण प्रसाद, प्रेम प्रसाद, शुभम सिन्हा, राज सिन्हा, विशाल सिन्हा, अमित कुमार श्रीवास्तव, विकास सिन्हा, बंटी सिन्हा, राजवीर प्रधान सिन्हा, विक्की सिन्हा, अरुण रंजन प्रसाद ,पियूष, आयुष, अनीश सिन्हा, वीर सिन्हा, अंश दीप सिन्हा, समर दीप, मान सिंहा, सोनू, मोनू के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

Related posts