मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

जमशेदपुर : राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के सोनारी आदर्श नगर स्थित आवास पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना भी व्यक्त की। साथ ही उनका ढांढस भी बंधाया। मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ, बेबी देवी व दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, सुखराम उरांव, सविता महतो, संजीव सरदार, समीर मोहंती व मंगल कालिंदी समेत अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related posts

Leave a Comment