मैक्लुस्कीगंज में कड़ाके की ठंड,जमी ओस, ठंड और धूप का आंनद लेने वाले पर्यटकों का आना जाना जारी 

खलारी: मिनी लंदन के नाम प्रसिद्ध मैकलुस्कीगंज एवं आस पास इन दिनों कड़ाके की सर्दी के बीच चल रही शीतलहर और ओस की बूंदे जमने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।बादल और कोहरा छटते ही आस पास के लपरा, नावाडीह, मायापुर, निंद्रा आदि गांवों के में सुबह सुबह खेत खलिहानों ओस जमी हुई दिखाई दे रहीं थीं। वर्तमान में यहां हाथ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार रात को न्यूनमत तापमान में गिरावट के चलते कई खेतों और खलिहानों में रखे पुआल पर ओस की बूंदें तक जम गई।खेत खलिहानों में जमी ओस की बूंदे सफेद चादर की तरह प्रतीत हो रहा था।मैकलुस्कीगंज में रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था।यहां की खासियत यह है कि सुबह सुबह धूप खिल जाती है।रात में ठंडी और दिन में धूप का आनंद उठाने वाले पर्यटकों का आने और जानें का सिलसिला जारी है।

मैकलुस्कीगंज और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो राज्य में शीतलहर के असर की शुरुआत हो चुकी है।इधर तीन चार दिनों के बाद तापमान में बदलाव की उम्मीद है।

Related posts