सत्ता में वापसी कर सकती है कांग्रेस, गठबंधन सरकार में देश के अगले पीएम बनेंगे राहुल गांधी – हाजी उस्मान

गिरिडीह:- गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक हाजी उस्मान के अनुसार 2014 से सत्ता से दूर कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन एवं गठबंधन पार्टियों के सहयोग के आधार पर सत्ता में पुनः वापसी कर सकती है और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल ही में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वारा देश का भ्रमण कर सबको एक सुत्र में बांधने का काम किया है। गाण्डेय उप-चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन की स्थिति यहां काफी मजबूत लग रही है। वह एक तेजतर्रार महिला नेत्री तो हैं ही साथ ही उन्हें सहानुभूति के रूप में भी लोगों का भरपूर वोट मिलेगा। उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश में भी एक बार पुनः जेएमएम गठबंधन की ही सरकार बनने की भरपूर संभावना है।

Related posts