बड़कागांव के विस्थापितों के साथ न्याय हो इसलिए जेपी पटेल को जिताना है : अंबा प्रसाद

जेपी पटेल के बड़कागांव दौरा को लेकर अंबा प्रसाद ने महगठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं संग किया बैठक

संजय सागर

बड़कागांव : आगामी 9 मई को लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल का बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान प्रस्तावित है. दिन बृहस्पतिवार को होने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर बड़कागांव में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. उक्त बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद मौजूद रही.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं संचालन मोहम्मद मजहर ने किया.

उक्त बैठक में लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने एवं आगामी बृहस्पतिवार को होने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. विधायक अंबा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि केरेडारी में महागठबंधन प्रत्याशी का अद्भुत समर्थन प्राप्त हुआ है आगामी दिन बृहस्पतिवार को जयप्रकाश भाई पटेल का बड़कागांव प्रखंड में जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का कार्य सभी को मिलजुल कर करना है.आगे अंबा प्रसाद ने कहा कि विस्थापितों के साथ न्याय हो उनको उचित हक अधिकार मिले एवं कंपनियों के द्वारा शोषण बंद हो इसके लिए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें। अंबा प्रसाद ने कहा कि कंपनियां बड़कागांव के विस्थापितों के साथ शोषण कर रही है लेकिन आज तक बड़कागांव का मामला संसद तक नहीं पहुंचा, जयप्रकाश भाई पटेल की जीत ही बड़कागांव के विस्थापितों के साथ न्याय की शुरुआत करेगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि इस बार भाजपा के प्रति देश के मतदाताओं में भारी नाराजगी है। राज्य सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के आरक्षण सीमा बढ़ाए जाने के विधेयक को लागू नहीं होने देने पर पूरे राज्य का ओबीसी वर्ग आक्रोशित है। आगे विस्थापन के मुद्दे पर अंबा प्रसाद ने कहा कि पूर्व में हजारीबाग लोकसभा से जीतने वाले सांसद ने बड़कागांव के विस्थापितो के हित में नहीं सोचा, और विस्थापन के मामले पर चुप्पी बनाए रखी और विस्थापन के मामले पर राज्य सरकार व विधायक को दोषी ठहराने का कार्य किया गया जबकि सारी कंपनियां केन्द्र प्रायोजित है और सांसद की उदासीनता ही बड़कागांव के विस्थापन का दंश झेल रहे लोगों के जिम्मेदार हैं। वहीं प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने बताया कि 9 मई को सुबह 6:30 बजे बरवाडीह भोक्ता स्थान से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी उन्होंने महागठबंधन के सभी घटक दलों से जनसंपर्क अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने जयप्रकाश भाई पटेल के जनसंपर्क अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही है. मुखिया प्रतिनिधि बिगल चौधरी, संजय महतो, सुरेश महतो, तेली समाज के प्रखंड अध्यक्ष जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी कुलेश्वर राम, चंदर साव, पदुम साव, पंचायत अध्यक्ष गिरधारी प्रजापति, कामेश्वर सिंह, दिनेश साव, सुरेश चौधरी, श्याम भार्गव, त्रिलोकी साव, झामुमो नेता झमन महतो,मोहम्मद हुसैन, विशेश्वर राम, कांग्रेस कार्यकर्ता संजय साव, उमाशंकर साव, विक्रम गुप्ता, अशोक सिंह, किशन शुक्ला, गौतम वर्मा, राजेश रजक, चंद्रिका साव, विमल करमाली, बाबूलाल साव, अनिल राम, रघुवर राम सहित कई लोग मौजूद थे.

Related posts