प्रखंड अध्यक्ष सह आंदोलनकारी श्यामापद महतो का आकस्मिक निधन अपूर्णीय क्षति – मंगल कालिंदी

 झामुमो ने दी श्रद्धांजली, पूर्व मंत्री के किया आर्थिक सहयोग

जमशेदपुर : झामुमो के सच्चे सिपाही झारखंड आंदोलनकारी सह 20 सूत्री अध्यक्ष बोड़ाम श्यामापद महतो के आकस्मिक निधन की सूचना पर घाटशिला विधायक सह जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, बहरागौड़ा विधायक समीर महंती व जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के अलावा पुर्व मंत्री दुलाल भुईयां समेत जिला कमिटी और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर परिस्थिति में खड़ा रहने की बात कही। बताते चलें कि श्यामापद महतो चार बार से बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष के पद पर आसीन थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ हैं। साथ ही दिवंगत के बेटे को झारखंड आंदोलनकारी को मिलने वाले पांच प्रतिशत आरक्षण के तहत लाभ दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा। वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि श्यामापद महतो झामुमो के लिए संघर्ष शील नेता थे। उनके निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। हम सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। इसी तरह बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने कहा कि श्यामापद पार्टी का एक सच्चा सिपाही था। उनके दोनों बेटा को देखकर मन दुखित हुआ। परिजनों को हर संभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा। साथ ही झामुमो जिला कमिटी व विधायकों द्वारा राशन सामग्री और कुछ नकद राशि आंदोलनकारी के आश्रित को सौंपा जाएगा। वहीं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने शोकाकुल परिवार को नकद 20 हजार रूपए देकर हर संभव मदद करने की बात भी कही। मौके पर जिला सचिव घनश्याम महतो, जुगल किशोर मुखी, आंदोलनकारी आनंद महतो, मनबोध महतो, मनोज यादव, कालीपद महतो, अभिलाष महतो, सुशील बेसरा, हिमांशु महतो समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts