छत से गिरकर 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 

मेदनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा निवासी लव सिंह के पुत्र आदर्श कुमार उम्र करीब 26 वर्ष की सोमवार की शाम छत से गिरने की वजह से मौत हो गई। इस घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की शाम आदर्श कुमार अपने घर के छत पर टहल रहा था इसी बीच अनियंत्रित होकर वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।वही घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मृतक आदर्श कुमार अपने घर का एकलौता लड़का था।

Related posts