कर्णपुरा कॉलेज के भूमि दाता बुद्धि नाथ महतो नहीं रहे, शोक व्यक्त

बड़कागांव फोटो बुद्धि नाथ महतो का फाइल फोटो

 

बड़कागांव :आजसू पार्टी के छात्र युनियन के प्रखंड अध्यक्ष चमगढ़ा ग्राम निवासी के पिता कर्णपुरा कॉलेज के भूमिदाता 90 वर्षीय बुद्धि नाथ महतो का निधन मंगलवार को हो गया.उनके निधन से कुर्मी समाज के लिए बहुत बड़ी क्षती हुई .बुद्धि नाथ महतो का कुर्मी समाज जाति में समाज सेवा के लिए विशिष्ट पहचान थी. निधन पर शिक्षाविद एवं प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है. जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, कर्णपुरा महाविद्यालय के सचिव टुकेश्वर प्रसाद, प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कीर्ति नाथ महतो, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, कर्णपुरा इंटर कॉलेज के सचिव प्रोफेसर रामसेवक, शिवलाल महतो, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, कामेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, के अलावा दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

Related posts