सड़क हादसे मे एक की मौत

पंकज सिंह

बुढ़मू : थाना क्षेत्र के सिरम में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे मे सिरम निवासी रोहित गंझु (19) वर्ष , पिता स्व. रामनाथ गंझु की मौत मौक़े पर हो गयी। सूत्रों ने बताया कि वह बुढ़मू से सिरम अपने घर अपाचे बाईक नम्बर (JH01EQ8734) से जा रहा था।

तेज रफ्तार होने की वजह से अपना संतुलन बाईक से खो दिया। और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे घटना स्थल पर ही रोहित गंझु की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची बुढ़मू पुलिस शव को अपने कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इधर घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार बन रहा है काल : सड़क दुर्घटना वर्ष 2023 मे वृद्धि हुई है, जैसे जैसे शहर व गांव का विकास हो रहा है सड़क बन रहा है दुर्घटना मे वृद्धि देखी जा रही है, इसका एक प्रमुख कारण तेज रफ्तार भी है, बाईक हाथ मे होने के बाद बाईक रफ्तार का रेस लग जाता है ,नवयुवक बाईक को वायु की रफ्तार से चलाना चाहते है, जिसका परिणाम दुर्घटना जैसे घटनाओ का सामना करना पड़ता है।

सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए कई कार्यक्रम चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।बावजूद दुर्घटना मे कमी होने के बजाय बढ़ता देखा जा रहा है ताज़ा आंकड़े इसका उदाहरण है।

Related posts