शिक्षा उन्नति के हर दरवाजा खोलती है

नापोखुर्द: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द के भुवनेश्वर राम उर्फ गुडन राम पत्नी बसंती देवी ने मेहनत मजदूरी करके एवं राजमिस्त्री का काम करके अपने पुत्र मनोज कुमार राम को अच्छी शिक्षा दिलाया। मनोज कुमार राम झारखंड सरकार में (जेएसएससी पीजीटी) में भौतिक शास्त्र में 90 अंक लाकर सफलता हासिल कर झारखंड में चौथा स्थान प्राप्त किया। मनोज कुमार राम को  +2 इंटरमीडिएट में प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ। जिनका जॉइनिंग लोहरदगा जिले में हुआ। उक्त सफलता पर नापोखुर्द के समाजसेवियों ने मनोज कुमार राम के घर जाकर उनको मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। बधाई देने वालों में नापोखुर्द के मुखिया गणेश साव,  पंचायत समिति डॉक्टर गणेश साहू, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू, उपमुखिया हीरालाल साव, समाजसेवी गणेश प्रसाद गुप्ता, दिनेश प्रसाद, शिक्षक रामचरण राम, मोहन राम, संजय कुमार राम सहित अन्य बुद्धिजीवी शामिल थे।

Related posts