जीतपुर पंचायत सचिवालय में किसानों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण

 

गोमो: तोपचांची प्रखंड के जीतपुर पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी औफ झारखंड के बैनर तले वैदिक ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी रांची के द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक अनुज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस कार्यक्रम में द्वारा बताया गया कि किसान भाई जैविक खेती करके अपनी भूमि को लंबे समय तक उपजाऊ बनाकर टिकाऊ खेती कर सकते हैं साथ ही साथ कम लागत में उत्पादन कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं जैविक उत्पाद का प्रयोग अपने भोजन के रूप में करके हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर किसानों को प्रशिक्षण देते हुए मुख्य प्रशिक्षक अनुज कुमार ने कहां की जैविक खेती एक शून्य बजट का खेती है इससे हम अपने गांव में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से कई प्रकार के खाद कीटनाशक टॉनिक का निर्माण कर अपने खेतों में प्रयोग कर सकते हैं उन्होंने इस कार्यक्रम में किसानों को नीम अर्क जीवामृत बिजामृत दसपॉर्न केंचुआ खाद सहित कई प्राकृतिक कीटनाशक एवं अन्य दवा बनाने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया एवं इनसे होने वाले फायदे को बताया।

मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर अमन कुमार , गणेश कुमार महतो, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सोहन महतो, अरुण कुमार महतो, घनश्‍याम महतो, लखन महतो, भोला महतो ,वैजनाथ महतो, पी. नारायण कमली देवी, सारथी देवी, वसंती देवी, सरखतीं देवी, रेखा देवी, उषा देवी , मीना देवी , मोहन महतो, भुवनेश्वर महतो सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment