बागबेड़ा में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, महिला और पुरुष घायल, टीएमएच में चल रहा इलाज 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने मोनू सिंह के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मोनू सिंह समेत एक महिला भी घायल हो गई। इस दौरान अपराधी घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार भी हो गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि मोनू सिंह घर का काम करवा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधी ने घटनास्थल पर पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली मोनू सिंह को लगी। जबकि दूसरी गोली एक महिला को लगी। जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी पाकर एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत और डीएसपी सिटी सुधीर कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Related posts