स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता चुनाव के बाद एक्शन में, दोमुहानी पहुंचकर स्वर्णरेखा द्वार निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : बीते दिनों लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक्शन में हैं। जिसके तहत शनिवार और रविवार को आयोजित जनता दरबार में करीब 350 से ज्यादा फरियादियों से मिलने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। साथ ही वे अपने चुनावी वायदे को भी पूरा करने का टास्क भी पूरा कर रहें हैं। इसी क्रम में सोमवार को अचानक वे सोनारी स्थित स्वर्णरेखा दोमुहानी घाट पहुंचकर चल रहे द्वार निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारीयों से उन्होंने जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया। बताते चलें कि दोमुहानी घाट का सौंदर्यीकरण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जिसमें सिढ़ी का निर्माण किया जा चूका हैं और अब भव्य द्वार का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसके पूर्ण होने के बाद विभिन्न चरणों में सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाना तय हैं।

Related posts