जन सुनवाई कार्यक्रम में मंत्री ने आम जनता के एक एक समस्याओं को सुनकर समाधान का किया प्रयास

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन शनिवार जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुईयानी पंचायत भवन बोडाम प्रखण्ड में आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री ने आम जनता के समस्याओं से संबंधित 150 से अधिक मामले पर सुनवाई की। साथ ही उन्होंने कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया। वहीं आम जनता ने मंत्री से मिलकर बेबाक रूप से अपने समस्याओं को साझा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिव्यांग से संबंधित, दस बेड का अस्पताल, कृषि के मामले, थाना से एक महिला की समस्या, इलाज से संबंधित, अनाज आवंटन का मामला, अंचल कार्यालय, प्रखण्ड विकास कार्यालय से संबंधित सैकड़ो समस्याओं की सुनवाई कर उसके समाधान का प्रयास भी किया। वहीं समस्याओं से संबंधित आवेदन भी मंत्री द्वारा लेते हुए उचित कार्यवाही कर संबंधित विभाग को प्रेषित करने के लिए जनता को आश्वसन भी दिया। इसी तरह सभी समस्याओं का समाधान उचित माध्यम से करने का आश्वासन भी दिया। इसमें काफी संख्या में विधान सभा क्षेत्र के ग्रामवासी शामिल हुए। इसका संचालन किशन लाल महतो और ललन झा ने किया।

जिसको सफल बनाने में प्रखण्ड संगठन प्रभारी मोहनलाल बनर्जी, बलराम महतो, डाॅ मनोज महतो प्रखण्ड अध्यक्ष, सुधारी टुडू, मनोज झा, संजय तिवारी, संजय ठाकुर, माजिद अख्तर, बिलाल, सरत चन्द्र महतो समेत कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, थाना प्रभारी, आपूर्ति पदाधिकारी के साथ साथ विभागीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। जबकि द्वितीय जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित कैम्प कार्यालय में दोपहर 3 बजे से हुआ। जिसमें बड़े पैमाने पर फरियादी आवेदन के साथ पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी मामले को सुनकर उसका समाधान करने का प्रयास भी किया। मौके पर उन्होंने आम जनता के समस्याओं से संबंधित 141 से अधिक मामले पर सुनवाई की। कार्यक्रम में शाहनवाज आलम, शाहनवाज अहमद, मोती खान, मो. अख्तर, आरडी राय, अफ्ताब अहमद सिद्दीकी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts