बड़कागांव ब्लॉक में विधायक ने लगाई जनता दरबार

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद बड़कागांव के प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार लगाइ. मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत व दुख सुनकर समाधान करने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दी. विधायक अंबा प्रसाद द्वारा बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में हर मंगलवार को जनता दरबार लगाई जाती है. जनता दरबार में अधिकतर समस्याएं जमीन, पेंशन, कंपनियों से संबंधित मुआवजा को लेकर आवेदन दिया गया. 25 जून मंगलवार को हुई जनता दरबार में भारी संख्या में आवेदन जमा हुई. 20 सुत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम ने बताया कि जनता दरबार में लगभग 100 आवेदन जमा हुए, जिसमें कई का निष्पादन किया गया. बाकी आवेदन की निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया है.
मौके पर जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, प्रखंड कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, शमशेर आलम, युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार, दीपक करमाली, के अलावा कोई विशिष्ट लोग उपस्थित थे.

Related posts