झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का जन्मोत्सव मनाया गया

 

मेदिनीनगर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी एवं संचालन जिला सचिव सन्नू सिद्दकी ने किया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी ने कहा के स्वर्गीय दुर्गा सोरेन पार्टी को सिंचने का काम किया है और पार्टी को झारखंड में उच्च स्तर तक पहुंचाया है।केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी का योगदान पार्टी कभी नहीं भूल सकती जिस समय हमारे नेता जनहित के मुद्दों पर आंदोलन कर रहे थे और जेल जा रहे थे उस समय स्वर्गीय दुर्गा सोरेन पार्टी के लिए रीड की हड्डी का काम किया और पार्टी को स्थापित किया।जिला सचिव सन्नू सिद्दकी ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन हमेशा हम लोगों के मार्गदर्शक का काम करेंगे एवं हम लोग उनके रास्ते पर चलकर झारखंड को बेहतर करेंगे।उनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रवानी, कमाल खान, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, संगठन सचिव अनुराग सिंह, नवीन सिन्हा, वरिष्ठ नेता अविनाश देव, महिला जिला अध्यक्ष सुशील मिश्रा, सलोनी टोप्पो, रजिया न्याज कैलेमेन्सिया केरकेट्टा, महानगर सचिव छोटू त्रिपाठी, युवा मोर्चा से देवानंद भारद्वाज, रंजीत तिवारी, व्यवसायी मोर्चा अध्यक्ष दीपू चौरसिया, मोहम्मद शाकिब अल्पसंख्यक मोर्चा शाहनवाज, मन्नत सिंह बग्गा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment