सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का झामुमो महासचिव ने दिया निर्देश

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने रविवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के सभी सदस्य मौजूद थे। सभी सदस्यों के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति के जरिये क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

बैठक में सदस्यों की ओर से दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा के बाद केन्द्रीय महासचिव ने कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक सविता महतो, केंद्रीय महासचिव सह विधायक दीपक बिरुवा, केन्द्रीय सचिव सह मंत्री, झारखंड सरकार जोबा मांझी, केन्द्रीय सचिव सह विधायक समीर मोहंती तथा विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे।

Related posts