मजदूर दिवस पर झारखंड इंटक के संयुक्त सचिव ने संगोष्ठी सह भोज का किया आयोजन 

जमशेदपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार मजदूर दिवस के अवसर पर टेल्को कॉलोनी स्थित आम बगान मैदान में झारखंड इंटक के संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संगोष्ठी सह भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कि संख्या में मजदूर साथी शमिल हुए।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि शिकागो में शहादत दिए मजदूरों कि याद में हम यह दिन मनाते हैं। साथ ही उन्हें याद कर हमें यह समझना होगा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर हम सभी को एक होना चाहिए। साथ ही झारखंड इंटक नेता महेंद्र मिश्रा ने कहा कि ये शहर सुभाष चंद्र बोस, केदार दास, अब्दुल बारी, माईकल जॉन, गोपेश्वर बाबू और सिद्धेश्वर चौधरी सरीखे नेताओं कि कर्मभूमि रही है और ऐसे में हम सब का दायित्व और बढ़ जाता है कि हम मजदूर हित में कार्य करें। कार्यक्रम को रामाश्रय प्रसाद, देवेंद्र सिंह, रियाजुद्दीन खान, राजेश सिंह बम, बीरबल सिंह और अभिषेक नायर ने संबोधित किया। वहीं सीआईआई में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए टाटा मोटर्स की टीम पारस के सभी सम्मानित सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित भी किया गया। जिसमें ग्रुप लीडर अभय, टीम लीडर जसपाल सिंह, आरएच मोहंती, नदीम अख्तर, जे वर्मा और नागेंद्र दुबे शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। इसे सफल बनाने में आरआर दुबे, असलम खान, बृज किशोर प्रसाद, संजय सिन्हा, राकेश तिवारी, शंभू मिश्रा, हरि सिंह, संतोष जायसवाल, मानव भट्टाचार्य, रामाकांत प्रसाद और नवीन कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts