मंडा पुजा को लेकर बैठक किया गया 

भदानी नगर: कुरसे महादेव मंदिर परिसर में रविवार को कुरसे गांव के ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता फुलेश्वर राम और संचालन जनार्दन मुंडा ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने इस वर्ष शिव भक्ति का पर्व मंडा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। जिसमें सर्वसहमति से मंडा पूजा 9 जून और संपन्न 10 जून को करने बात हुई। पूजा के लिए गांव 28 मई को मंडा जागरण और 1 जून को पूजन-पाठ की जायेगी। पूजा को सफल बनाने को लेकर कमेटी बनायी जायेगी। जिसके लिए 12 मई को बैठक बुलाई गई है। मौके पर पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, वीरेंद्र यादव, राणाप्रताप सिंह, धनेश्वर यादव, विजय मुंडा, पवन मुंडा, सचिन साहू, जयलाल सिंह, राजकुमार साहू, दीपक प्रजापति, राजेश्वर कपूर सिंह, सुदर्शन करमाली, सुनील करमाली, गौतम मुंडा, प्रदीप तुरी, महेश सिंह, हरिचरण करमाली, मोती करमाली, सुन्नी कुमार, ईश्वर मुंडा आदि मौजूद थे।

Related posts