मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की 45 महिलाओं ने किया अमूल फैक्ट्री का विजिट”  

कंपनी परिसर में लगाये 60 फल और छायादार पौधे

 

जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की 45 महिलाओं ने चौका स्थित अमूल फैक्ट्री का विजिट कर अमूल दूध, छाछ, लस्सी, दही व आइसक्रीम आदि प्रोडक्ट कैसे तैयार किया जाता है, की विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी परिसर में फल और छायादार 60 पौधारोपण किया गया। जिसे राष्ट्र से मिले निर्देश के तहत हरित क्षेत्र गठन का नाम दिया गया। अमूल दूध फैक्ट्री प्रोपराइटर कमल सिंघानिया तथा पीयूष मेहता ने पूरी फैक्ट्री में महिलाओं को घूमाया और प्रोडक्ट निर्माण की एक-एक प्रक्रिया को बारीकियों से समझाते हुए जानकारी दी। इतना ही नहीं महिलाओं द्वारा किए गए कई प्रश्न के स्पष्ट तरीके से समझा कर सभी को आश्वस्त किया। इस दौरान सभी महिलाओं ने वहां के सुंदर वातावरण में भोज का आनंद भी लिया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा की फैक्ट्री में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए किसी भी चीज को हाथ से टच नहीं किया जाता हैं। बल्कि दूध को उबालने से लेकर ठंडा कर उनके प्रोडक्ट तैयार करने और पैकिंग करने तक सभी कार्य मशीन द्वारा पूर्ण सफाई के साथ किया जाता है। मशीन द्वारा संपूर्ण कार्य को देखकर पता लगा कि अमूल दूध समेत अन्य प्रोडक्ट बनाने का कार्य किस प्रकार से होता है। मौके पर सुनीता सिंघानिया, रानी अग्रवाल, जया डोकानिया, लता अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, प्रभा पाडिया, बीना खिरवाल, सीमा जवान पुरिया, मीना अग्रवाल, मंजू मुसद्दी, ललिता सरायवाला, कंचन खिरवाल, बबीता भावसिंहका, गीता मुरारका, बबीता केड़िया, मीरा अग्रवाल, निशा नागेलिया, पुष्पा संघी, शांति गोयनका, मनीष मित्तल, सुनीता भालोटिया, सीमा सावा, सुनीता कसेरा, पूनम चौधरी, मीरा अग्रवाल, सीमा चौधरी, सुमित्रा लोधा, संगीता अग्रवाल, मंजू नागेलिया, सविता खिरवाल, आशा लोधा, मीनू चौधरी, सरोज चेतानी, रिंकू अग्रवाल समेत अन्य भी मौजूद थे।

Related posts