आपके क्षेत्र का बेटा हूं सुख दुख में उतारूंगा : मनीष जयसवाल 

संजय सागर

बड़कागांव : चुनाव की घंटी बजते ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विधायक मनीष जायसवाल प्रखंड के दर्जनों गांवो में जनसंपर्क किया. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल को विभिन्न स्थानों में फूल मालाओं से स्वागत किया.

बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के करीब 12 पंचायतों के 27 गांवों का तुफानी दौरा किया.उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित एक शोकाकुल परिवार स्व.मुकेश भुइयां के परिजनों से मिलकर और उनका हिम्मत बढ़ाकर किया.तत्पश्चात बड़कागांव पूर्वी पंचायत स्थित बड़कागांव चौक, गुरुचट्टी, जीडीएम चौक, सांढ पंचायत के होरम मोड़, चंदौल पंचायत के चंदौल, कुंदौल, महुगाय खुर्द, अंबाजीत, बादम पंचायत के बादम बस स्टैंड चौक, मस्जिद चौक, काली मंदिर चौक, दुर्गा मंदिर चौक, कोयरी मोहल्ला, ग्राम पंचायत हरली, नयातांड पंचायत के ग्राम विश्रामपुर, नयाटांड़, चोपदर पंचायत स्थित गोसाई बलिया, खराटी, चोपदर, गरसुल्ला पंचायत स्थित लुरूंगा, चानो, ग्राम पंचायत पोटंगा स्थित जरजरा और ग्राम पंचायत उरीमारी में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क के दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का बेटा हूं,आपके बीच पला-बढ़ा हूं, आपके सुख- दुःख में साथ रहा हूं, मौका दें विश्वास पर खरा उतरूंगा

मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो पूर्व विधायक प्रतिनिधि सा ओबीसी के जिला महामंत्री डॉ बालेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, मूलचंद साहू, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मुकुटधारी महतो, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, जयनारायण प्रसाद ,त्रिवेणी महतो, बड़कागांव पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, बेचन साहू, नरसिंह प्रसाद, इंद्रभूषण, मनीष पांडेय, शिवशंकर मेहता, उदय मेहता, पुस्कर अग्रवाल, सनित महतो, किशोरी राणा, अशोक महतो, महेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, हरली मुखिया कबिता देवी, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, तिलेश्वर राणा, दिनेश कुमार, खिरोधर महतो, भागीरथ ठाकुर, ज्ञानेश्वर शर्मा, बड़कागांव पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साहू, भूपाल स्वर्णकार, श्रीकांत निराला, पूर्व मुखिया अशोक महतो, मुखिया पारस महतो, सुमन गिरी, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

Related posts