मेला देखने घर से निकला, अब तक नहीं लौटा घर

बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी गणेश महतो का दामाद जगलाल महतो उर्फ जग्गू दशहरा मेले देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन दो दिन बाद भी घर नहीं लौटा। इस संबंध में आज जगलाल महतो के ससुर गणेश महतो के बयान पर बड़कागांव थाना में सनहा दर्ज की गई है। गणेश महतो ने बताया कि जगलाल महतो उर्फ जग्गू रांची जिला के पिठोरिया के कसेरा मोहल्ला निवासी केदार महतो का पुत्र है, जो मेरा दामाद है। दामाद करमा पूजा में मेरा घर आया था। तब से मेरे घर में रह रहा था। 24 अक्टूबर को दशहरा मेला में रावण दहन देखने के लिए मेरे साथ प्लस टू हाई स्कूल तक गया था। मेले में काफी भीड़ रहने के कारण वह मुझसे बिछड़ गया। तब से आज तक नहीं मिला है। रिश्तेदारों में एवं अन्य स्थानों में खोजबीन की गई है। लेकिन अब तक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मेरा दामाद मंदबुद्धि की तरह करता है। वह अपने साथ मोबाइल नहीं रखता है। वह कथा शर्ट एवं ब्लू जींस पहने हुए हैं। उसकी लंबाई 5 फीट 6 इंच है।

Related posts