सांसद गीता कोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैं कांग्रेस की हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी

जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा में जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की हूं और कांग्रेस की ही रहूंगी। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया के साथ साथ मेन स्ट्रीम मीडिया में यह प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था कि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा जल्द ही पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ भाजपा में शामिल होंगी। वहीं उन्होंने शुक्रवार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन सारे अटकलों पर विराम लगा दिया है। जहां सांसद गीता कोड़ा के बयान से सिंहभूम की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस में अंदर खाने कुछ बड़े नेताओं के दिल की धड़कनें भी बढ़ गई है। जबकि पार्टी मे हुई हलचल भी शांत हो गई है। देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस से सांसद गीता कोड़ा के पास पार्टी का बड़ा पद है। मगर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के लिए कांग्रेस पार्टी क्या सोचती है। वहीं वर्तमान समय में मधु कोड़ा पार्टी का हिस्सा नहीं है और न ही उनके पास कोई पद ही है।

Related posts