हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” संदेश के साथ एसएसपी ने सेफ्टी बोर्ड किया जारी

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग और कोल्हान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, टाटा स्टील यूआईएसएल ( पूर्व में जुस्को), रोट्रैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी कॉलेज और रोट्रैक्टर्स ऑफ जमशेदपुर के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही बाइक रैली भी निकाली गयी। यह कार्यक्रम शनिवार की सुबह साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी किशोर कौशल ने दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने “हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” संदेश के साथ सेफ्टी बोर्ड भी जारी किया। जिसे जमशेदपुर के सभी पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा। इस दौरान यातायात डीएसपी संजय कुमार ने रोट्रैक्टर्स समेत छात्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के लिए सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया। जिसके बाद पुरस्कार का वितरण भी किया गया। करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मो. रियाज ने सभी के जीवन में सुरक्षा के महत्व पर सभा को संबोधित किया। कोल्हान पेट्रोलियम डीलर संघ के संरक्षक रोटेरियन अशोक झा ने जमशेदपुर पुलिस की सभी सुरक्षा पहलों का समर्थन करने का वचन दिया। साथ ही एसोसिएशन इस परियोजना के प्रमुख प्रायोजक थे। रोटरी जमशेदपुर वेस्ट अध्यक्ष अमित मुखर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया। रोटेरियन पीपी अंजनी निधि ने समस्त कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ उद्धम सिंह ने रोट्रैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी के सदस्यों का मार्गदर्शन और सहयोग भी दिया। रोट्रैक्ट डीआरआर रिंकू कुमार और प्रशांत कुमार ने रैली के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोटेरियन अशोक झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts