उपायुक्त ने स्वर्णरेखा नदी तट एवं दलमा के ईको सेंसेटिव जोन में संरचनाओं के निर्माण को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्वर्णरेखा नदी तट एवं दलमा के इको सेंसेटिव जोन में अनाधिकृत रूप से संरचनाओं के निर्माण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर उपायुक्त, सीओ जमशेदपुर सदर एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त, सीओ चांडिल, वन विभाग, प्रदूषण विभाग, स्वर्णरेखा परियोजना, जुस्को समेत अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।बैठक में दलमा के ईको सेंसेटिव जोन तथा नदियों के किनारे किए गए निर्माण की सूची बनाने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया…

Read More

परसुडीह पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान पुलिस पर किया था पथराव

जमशेदपुर : बीते शुक्रवार की रात्रि लगभग 8 बजे परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास पुलिस ने अपराधी के पास अवैध हथियार होने की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम पर अपराधियों ने पथराव कर दिया। जिसमें थाने के एसआई सुरेंद्र शर्मा और एएसआई सतीश पांडे घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल सतीश पांडे को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। उनके सर पर गंभीर चोट आई थी। वहीं…

Read More

देश के पहले होटल गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम एप का कोल्हान डीआईजी ने की लॉन्चिंग

जिले के सभी थानों को जोड़ा जाएगा ऐप से, संबंधित अधिकारी के पास लॉगिन के लिए होगा ईमेल आईडी जमशेदपुर : जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (जेएचआरए) के तत्वावधान में शनिवार बिस्टुपुर स्थित होटल सोनेट में देश के पहले होटल गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम की लॉन्चिंग कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के कर कमलों द्वारा हुई। मौके पर एसएसपी किशोर कौशल, एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, एएसपी सुमित अग्रवाल, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता, जेएचआरए अध्यक्ष रविश रंजन, झारखंड एनआईसी निदेशक एसआईओ डॉ पीयूष गुप्ता, वरिष्ठ निदेशक आईटी झारखंड…

Read More

झारखंड स्पीकर ने रांची रिम्स में इलाजरत क्षेत्र के मरीजो का लिया हालचाल

स्पीकर ने रिम्स अधीक्षक को क्षेत्र के मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराने दिया निर्देश Chandan कुंडहित (जामताड़ा):झारखंड स्पीकर सह नाला विधायक श्री रबिन्द्रनाथ महतो न सिर्फ अपने क्षेत्र में ही सक्रिय रहते हैं, बल्कि रांची में भी अपने व्यस्ततम कार्यक्रम रहने के बाद भी अपने क्षेत्र के लोगों के लिए ध्यान रखते हैं। आज इन्ही व्यस्तता के बीच उन्होंने रिम्स में भर्ती क्षेत्र के मरीजों के लिए समय निकाला और रिम्स पहुंचकर मरीजो का हालचाल जाना। क्षेत्र के मरीज डॉक्टर मुर्मू एवं फटिक पांडे का हालचाल पूछा। डॉ मुर्मू…

Read More

Jharkhand: थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

सिमडेगा : जिले में जवान सत्यजीत कच्छप के आत्महत्या मामले में कोलेबिरा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी को डीआईजी अनूप बिरथरे के आदेश पर एसपी ने निलंबित कर दिया। साथ ही अंशु कुमार झा को कोलेबिरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। बताया जाता है कि कोलेबिरा थाना में तैनात जवान सत्यजीत कच्छप की आत्महत्या मामले की जांच के लिए डीआइजी अनूप बिरथरे शुक्रवार को सिमडेगा के कोलेबिरा थाना पहुंचेकर जांच की थी। इस दौरान थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी की लापरवाही की बात सामने आई, जिसके बाद शनिवार…

Read More

कद्दावर सरयू राय को मिला दमदार निशि पांडे का साथ

रामगढ़ : झारखंड की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले कद्दावर नेता सरयू राय को दमदार निशि पांडे का साथ मिल गया है। झारखंड में यह जोड़ी एक नया कमाल करने वाली है। भाजपा से बागी होने के बाद सरयू राय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जब मोर्चा खोला तो झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था। अब सरयू राय ने अपनी पार्टी में केंद्रीय महासचिव के पद पर निशि पांडे को मनोनीत कर एक दमदार चेहरा राजनीति में शामिल कर दिया है। शनिवार को निशि पांडे रामगढ़ शहर के…

Read More

सीएसपी केन्द्र पैसा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप

दुमका : आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप का मामला शनिवार को प्रकाश में तब आया जब नाबालिग परिजनों के साथ मुफस्सिल थाना शिकायत करने पहुंची। मुफस्सिल पुलिस पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए 164 का बयान दर्ज कराने न्यायालय भेजा। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग ने बताया कि वह सीएसपी केंद्र छात्रवृत्ति का पैसा निकालने दुमका आयी थी। घर लौटते समय रेलवे स्टेशन -मुखराली रोड में दो बाइक सवार बदमाशों ने जबरन बाइक पर बिठा पास के निर्माणाधीन घर में ले गये, जहां दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद…

Read More

पूर्व सैनिकों का राजभवन के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न

राँची: आज पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड और वेटरन ऑर्गेनाइजेशन आफ झारखंड दोनों के बैनर तले सेवारत सैनिक राजेश पोद्दार जो गोड्डा जिले की रहने वाले हैं, उनके साथ पूर्व में जमीन विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पहले मारपीट किया गया था उसके एक महीने बाद 14 अक्टूबर 2023 को उनकी माता जी का अपहरण कर हत्या किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का कार्यशैली न्यायपूर्ण नहीं होने की वजह से इस केस की जांच सीबीआई से करवाने का मांग को लेकर आज राज भवन…

Read More

तोपचांची ब्लॉक में विद्यालय की जानकारी को अद्यतन करने का हुआ प्रशिक्षण

गोमो: तोपचांची प्रखंड सभागार में 4 नवंबर को सभी कोटि के विद्यालयों (सरकारी +निजी+स्थापना विद्यालय+ मदरसा) के प्रभारी /तकनीकी शिक्षकों को दो सत्र में प्रखंड MIS निखिलेश दत्त सिंह, कनक कांति मेहता, सौरभ पाल द्वारा Udise +  sdmis के सभी बिन्दुओं पर बारिकी से बताया गया। दोनों ही सत्र में शिक्षकों को मोबाइल में लाइव लोगिन करते हुए अपने-अपने विद्यालय की जानकारी को अद्यतन करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान दोनों प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद प्रसाद मोदी सहदेव महतो, कार्यक्रम पदाधिकारी रिंकी कौर, सभी सीआरपी, बीआरपी,…

Read More

कुंज बिहारी साहू बने लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी

नापोखुर्द: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कुंज बिहारी साहू को प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी तथा रामविलास साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी मनोनीत किया है। उक्त मौके पर कुंज बिहारी साहू ने कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ा दायित्व दिया है। इसे पुरी इमानदारी और निष्ठा से निर्वहण करने का सार्थक प्रयास करूंगा। रामविलास साहू ने कहा कि मैं जिला प्रभारी होने के नाते जल्द ही संगठन विस्तार कार्य प्रारम्भ करके पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। दोनों…

Read More

युवा ने रक्तदान कर बचाई वृद्धा की जान

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में सत्य सनातन संस्था के आग्रह पर शनिवार को चकबलरामपुर निवासी साहिल हसवानी ने रक्तदान किया। संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया कि 75 वर्षीय वृद्धा उर्मिला देवी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मरीज के शरीर मे रक्त की कमी को देखते हुए ईलाज कर रहे चिकित्सक ने रक्त उपलब्ध करने की सलाह दी । चिकित्सक की सलाह पर मरीज के पुत्र प्रदीप सिंह ने संस्था से रक्त उपलब्ध कराने की मांग किया। संस्था…

Read More

कोयला परिवहन बाधित या चोरी किया तो होगी कानूनी कार्रवाई

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: शनिवार को जिला प्रशासन ने आसंडीपा एवं दुर्गापुर के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। बैठक पाकुड़ सीओ की अध्यक्षता में की गई।बैठक में कोयला चोरी की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा हिदायत किया गया कि किसी भी परिस्थिति में ग्रामीणों द्वारा कोयला परिवहन को बाधित किया जाता है तो या कोयला की चोरी की जाती है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में गांव में घूम-घूम कर लोगों को जागरुक भी किया गया। मौके पर सीआई देवकांत…

Read More

विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिये सुधार के निर्देश 

टंडवा: सिमरिया के विधायक किसुन कुमार दास ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी सुदीप कुमार के साथ एवं सभी पदाधिकारी के साथ बैठक कर सुधार के निर्देश दिये। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अक्षयवट पांडे, जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी गणेश प्रसाद साहू, विकास मालाकार, बबलू सोनी, राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, रूबी देवी, संजू देवी, सरिता देवी, फूलचंद साहू, महेश वर्मा, विजय साहू हेमराज…

Read More

लीगल लिटरेसी क्लब में दी गई कानूनी जानकारी

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर शनिवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ निर्मल कुमार भारती के मार्गदर्शन में जिधातो गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़ एवम् रानी जोर्तिमय गर्ल्स हाई स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत् कार्यक्रम आयोजित कर कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के नुकुमुद्दिन…

Read More

काले हीरे की अवैध कारोबार के सौदागरो की चहलकदमी कोयलांचल मे बढी

टंडवा: औद्योगिक नगरी टंडवा और केरेडारी मे काला हीरा के अवैध कारोबार के सौदागरो की चहलकदमी तेज हो गयी है। मगध आम्रपाली, पिपरवार और केरेडारी कोल माइंस मे रात के अंधेरे मे स्कोर्पियो और थार दौड़ने लगी है। पुलिस की आखो मे धुल डालने की योजना है। सुत्रो के अनुसार इसमे कुछ सौदागर ऐसे है जो इसी कारोबार मे पहले जेल भी जा चुके है। बताते चले कि आम्रपाली मे प्रबंधन ने संदेह के आधार पर पिछले एक माह मे तीन वाहनो को जब्त कर पुलिस के हवाले किया है।…

Read More

आम्रपाली में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन, 91 यूनिट खून संग्रहित

टंडवा: आम्रपाली महाप्रबन्धक अमरेश कुमार सिंह के पहल पर आम्रपाली कोल परियोजना में ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जीएम अमरेश कुमार सिंह ने किया।कैम्प में जनप्रतिनिधि सीसीएल कर्मी आउटसोर्सिंग कर्मी समेत ग्रामीणों ने भाग लिया। जिसमें सबसे पहले मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरबिंद सिंह ने रक्तदान किया।शिविर में कुल 91 लोगों ने स्वेक्षा पूर्वक रक्तदान किया। जीएम अमरेश ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। बताया कि रक्तदान शिविर में संग्रहित ब्लड का इस्तेमाल सदर अस्पताल रांची में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए इस्तेमाल किया…

Read More

ससुर ने बहू के साथ किया गंदा काम, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज

Sasur Bahu Relation: मेवात के खंड के एक निकटवर्ती गांव में बेटे से जबरन तलाक दिलाने की धमकी देकर ससुर द्वारा बहू के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित ससुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उनकी शादी पूरे मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार, हुई थी। शादी के बाद से ही उनका ससुर उन पर गंदी नजर रख रहा था। शुरू से…

Read More

करवा चौथ में पति के साथ की शॉपिंग, फिर अपने जीजा के साथ हुई फरार

रांची: हर साल देशभर में करवा चौथ का पर्व काफी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती है. आज ज्यादातर जगहों पर महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती है और शाम को चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती है. वैसे तो अलग-अलग जगहों पर इसे स्थानीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किया जाता है. समय बदलने के साथ अब कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखते है. यह व्रत पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम…

Read More

नेपाल में भूकंप से 70 लोगों की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका

नई दिल्ली : पड़ोसी देश नेपाल में देररात भूकंप से भारी तबाही हुई है। अभी तक की सूचना के अनुसार कम से कम 70 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है। भोर होते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार देररात 11 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली और एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने इसके बाद जानकारी दी कि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई और इसका…

Read More

पाकिस्तानी सेना पर भीषण आतंकी हमले में 14 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/कराची: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें में कम से कम 14 सैनिक मारे गए। बलूचिस्तान में शुक्रवार को हुआ आतंकी हमला अबतक का सबसे भीषण हमला माना जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के सबसे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब सैनिकों के दो वाहन पसनी से ग्वादर जिले के ओरमारा इलाके में जा रहे थे। बयान…

Read More

मानकी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश यादव दो दिनों से है लापता, परिजनों ने खलारी पुलिस को दी सुचना

खलारी: मानकी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश यादव, पिता यदु यादव, पोस्ट राय, थाना खलारी, जिला रांची, झारखंड निवासी 2 नवंबर की षाम 4.30 बजे से घर से गाय को देखने के लिए निकले थे, लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद ओमप्रकाश यादव के घर वालों ने आस पास एवं रिश्तेदारो को भी इसकी जानकारी दी। आसपास तथा रिश्तेदारों से किसी तरह की जानकारी नही मिलने पर ओमप्रकाश यादव के परिजनों ने खलारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश…

Read More

विस्थापित प्रभावित विकास मोर्चा ने फैक्ट्री प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

ख़लारी: विस्थापित प्रभावित विकास मोर्चा हुटाप के द्वारा शुक्रवार को सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल के समय कोयला ढुलाई बंद रखा जाए ताकि कोई दुर्घटना ना हो।साथ ही मशीन लोडिंग बंद किया जाए और मैनुअल लोडिंग दिया जाए ताकि यहां के ग्रामीणों का रोजगार मिल सके। स्थानीय ग्रामीणों को 90% रोजगार दिया जाए। फैक्ट्री प्रबंधन से प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों के लिए अस्पताल को सुचारू रूप से चालू कर मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाए। पेयजल तथा बिजली की उचित सुविधा मुहैया…

Read More

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर ने की बैठक

खलारी: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के जिला सचिव असलम अंसारी की अध्यक्षता में खलारी सीमेन्ट फैक्ट्री में होने वाले कोयले की ढुलाई सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर बुकबुका पंचायत स्थित महावीर मैदान में बैठक हुई। बैठक में असलम अंसारी ने खलारी सीमेंट फैक्ट्री में हो रहे कोयले की ढुलाई का विरोध करते हुए कहा कि उक्त सीमेन्ट फैक्ट्री को सीमेंट बनाने के नाम पर आरपीएल पीविएलटीडी कम्पनी ने लिया था लेकिन इस फैक्ट्री में क्षेत्रीय लोगों की मिली भगत से रोजगार देने के नाम पर सिड़ेंग का पेपर…

Read More

वेव इंटरनेशनल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा ने की शिरकत

जमशेदपुर : वेव इंटरनेशनल परिसर में आयोजित अंडर 9 नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के खेल का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता मे कुल 368 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को बताया कि शतरंज में पूरे देश भर में खिलाड़ियों का रुझान बढ़ रहा है। हाल ही में भारत के प्रज्ञानंदा ने भारत का नाम रौशन किया है। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ की सराहना भी की। साथ ही चेस फॉर ट्राइब योजना के लिए…

Read More

सांसद गीता कोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैं कांग्रेस की हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी

जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा में जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की हूं और कांग्रेस की ही रहूंगी। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया के साथ साथ मेन स्ट्रीम मीडिया में यह प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था कि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा जल्द ही पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ भाजपा में शामिल होंगी। वहीं उन्होंने शुक्रवार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन सारे अटकलों पर विराम लगा दिया है। जहां सांसद गीता कोड़ा के बयान…

Read More