सड़क दुर्घटना में पीपी ज्वाला दुबे घायल

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवाशी ज्वाला दुबे पीपी शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ज्वाला दुबे शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर कचहरी जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में रेड़मा ओवर ब्रिज के पास टेम्पो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

जिसमे बाइक से गिर कर वह घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts