गोलमुरी नामदाबस्ती के नए प्रधान ने संभाला चार्ज, बदला निशान साहेब का चोला

 

जमशेदपुर : गोलमुरी नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नए प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह ने रविवार विधिवत रूप से अपना चार्ज संभाल लिया है। वहीं पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह बोझा से उन्होंने प्रभार लिया। साथ ही नए प्रधान की प्रधानगी में पहली बार निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा भी की गई। इस अवसर पर संगत ने दलजीत सिंह के साथ सेवा में हाथ बढ़ाया। निशान साहेब को बसंती रंग का चोला चढ़ाया गया। यह सेवा कुलवंत सिंह चोना परिवार की ओर से की गई थी। इससे पूर्व अरदास हुई और संगत के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं सतनाम वाहेगुरु के जाप से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। मौके पर परमजीत सिंह बोझा, प्रताप सिंह, सतपाल सिंह, राजा सिंह, बलबीर सिंह, नौजवान सभा के प्रधान त्रिलोक सिंह, जसपाल सिंह, अनिल सिंह, अनमोल सिंह, हरमन सिंह, रंजीत सिंह, सूरज सिंह, गुरदीप सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment