मारवाड़ी महिला मंच का राखी मेला 22 से 24 जुलाई तक बिस्टुपुर तुलसी भवन में 

 

जमशेदपुर : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 22 से 24 जुलाई तक होने जा रहा हैं और जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेला रोजाना सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। वहीं मंच की सभी सदस्य इसे सफल बनाने में लगी हुई हैं। जिसके तहत सोमवार मंच के पदाधिकारियों ने राखी मेला के पोस्टर का विमोचन भी किया। मेले में लगभग 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। उक्त जानकारी संस्था की अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं सचिव मीना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी मेले में जमशेदपुर समेत चाईबासा, रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोलकाता, मुंबई आदि शहरों की महिलाएं स्टॉल लगाने के लिए अपने उत्पादों का संग्रह लेकर आ रही हैं। जिसमें नए प्रकार की कई आकर्षक उत्पाद भी शामिल हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विगत 31 वर्षों से निरंतर मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें एक ही स्थान पर राखी, गिफ्ट आइटम, बेड शीट, लड्डू गोपाल की पोशाक, बंधनवार, साड़ी, कुर्ती और गृह सज्जा के सामानों का भरपूर कलेक्शन रहेगा। इसके अलावा गृह उपयोगी हाथों से बने आचार, पापड़, मंगोड़ी, खजला उचित मूल्य पर मिलेंगे। संस्था की सभी सदस्या मेले की तैयारी कार्य में लगी हुई है।

Related posts