धमधमिया में मनाई गई संत रविदास जयंती

Md Mumtaz

खलारी: रविदास समाज के द्वारा धमधमिया में शनिवार को संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। जिसके बाद मुख्य अतिथि तुमांग पंचायत के मुखिया संतोष कुमार महली एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य सहदेव महली ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने भी बारी-बारी से संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उपस्थित लोगो ने संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने एवं उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। मुखिया संतोष कुमार महली ने कहा संत रविदास के आदर्शों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में प्रसाद एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर रंजीत राम, अयोध्या राम, सुमित दास, बलराम राम, सागर रवि, दिलीप राम, कृष्णा राम, विनय राम, सुरेश राम, रोहित राम, राजकुमार राम, ललन राम, रमेश राम, रंजन राम, धनेश्वर राम, अरुण राम, भोला राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts