जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में हुई मां शारदे की पूजा अर्चना

जमशेदपुर : बुधवार बसंत पंचमी के दिन जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय प्रांगण में मां शारदे की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अमितेश लाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रभानु सिंह और रजिस्ट्रार उत्कर्ष जैन ने संयुक्त रूप से पूजा भी की। साथ ही सभी ने मां शारदे की आरती करने के बाद पुष्पांजलि भी दी। जिसके बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर तदर्थ समिति के सदस्य लाला अजीत कुमार अंबष्ठ, पूर्व उपाध्यक्ष बलाई पांडा, ओरिया अधिवक्ता हरेंद्र सिंह चौहान, मनोज कुमार सिंह, सुनील सिंह समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद थे।

Related posts