सरोज देवी फाउंडेशन संस्था की ओर से सोमवार को महिलाओं ने नेशनल हाइजीन दिवस मनाया

धनबाद: कतरास सरोज देवी फाउंडेशन संस्था की ओर से सोमवार को महिलाओं ने नेशनल हाइजिन दिवस मनाया । शोभा देवी ने कहा कि आज की तारीख में मासिक धर्म स्वच्छता के ऊपर में कोई बात नहीं करना चाहता, इसके ऊपर में बात शुरू करते हैं, तो लोग हँसते हैं शर्म की बात करते है, इसे ध्यान में रखते हुए जागरूकता रैली तिलाटाड़ पावर सब स्टेशन से निकाली गई। जागरूकता रैली तिलाटाड़ कॉलोनी, कतरास कॉलेज चौक, भगत सिंह चौक, राहुल चौक इलाका का भ्रमण कर जागरूक किया गया। कहा हमारा अभियान सरोज देवी फाउंडेशन के साथ में पावर मिला है कि इस टॉपिक पर कितनों की भीड़ हो चाहे कितनों की संख्या में महिला हो पुरुष हो हमें थोड़ा सा भी हम भूल नहीं करते हैं। महिलाओं की जो समस्या है, इस को खत्म करना है। कहा अगर मासिक धर्म नहीं होता तो आज बहुत सारे चीज नहीं होते हैं। इसे सेलिब्रेट करते हैं। इसे सेलिब्रेशन करेंगे। कहा यह जो लाल रंग है, यह लाल रंग महिलाओं की स्वच्छता के साथ-साथ में महिलाओं को और भी ज्यादा जागरूक बनाएगी। मौके पर पूनम कुमारी, काजल कुमारी, छाया देवी, चंपा कुमारी, सुगी देवी, रूमा देवी सुम्मा देवी, रीना कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, चंद्रावती देवी, निरंजन रजक, अजय कुंभकार, सूरज कुमार उमेश भुइयां, सबीता देवी, सुधीर कुमार आदि थे।

Related posts