सांसद बिधुत वरण महतो ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि 

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए सांसद ने कहा कि निर्मल दा एक जुझारू प्रवृत्ति के इंसान थे और उन्होंने शोषण और दमन के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया था। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा भी दी थी। सांसद ने कहा कि निर्मल दा एक ऐसे समाज का निर्माण चाहते थे, जो शोषण पर आधारित न हो। साथ ही उन्होंने अलग झारखंड राज्य के लिए युवाओं को बड़ी संख्या में प्रेरित भी किया था और जिसका परिणाम झारखंड राज्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण होकर लंबा समय बीत चुका है। मगर अब भी बहुत कुछ करना बाकी है। मौके पर रीता मिश्रा, मुचिराम बाउरी, दीपू सिंह, चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, बजरंगी पांडे, ललन यादव, अभय चौबे, आनंद शर्मा, अशोक मिश्रा, विजय सिंह, सानंद प्रधान, सुनील सिंह मुंडा, अमर सिंह, नारायण महतो, वीरेन महतो, मनोज बाजपेई, मोंटी अग्रवाल, लीना चौधरी, रीता सिंह, रूपा मूनका, गोपाल जायसवाल, मनीष पांडे, नारायण प्रसाद, संजय रजक, रमेश प्रसाद, विमल महतो समेत कई अन्य भी मौजूद थे।

Related posts