समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से की शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर : बीते 11 अक्टूबर को संकल्प यात्रा के दौरान शहर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने बिस्टुपुर सर्किट हाउस स्थित परिसदन में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष विशेष बातों को भी रखा। जिसपर बाबूलाल मरांडी ने विचार करने का आश्वासन भी दिया। बताते चलें कि समाजसेवी बच्चे लाल भगत पूर्व में बाबूलाल मरांडी के साथ झारखंड विकास मोर्चा पार्टी में थे।

Related posts