श्री श्री चंद्र मौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर कमिटी के सुशील पांडेय बने नए अध्यक्ष

जमशेदपुर : बिस्टुपुर पुराना कोर्ट स्थित श्री श्री चंद्र मौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर कमेटी का सोमवार पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कमिटी के मानगो निवासी युवा कर्मठ समाजसेवी सुशील पाण्डेय को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह और अरुण सिंह को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह अजय सिंह को सलाहकार बनाया गया। जबकि दिलीप जायसवाल, डॉ अनिल कुमार पाठक, गोपाल शाह और मोहन दास को उपाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं लखी प्रसाद, संतोष महतो और शक्ति सिंह को सचिव बनाया गया है। साथ ही नवनीत तिवारी को कोषाध्यक्ष और नागेन्द्र कुमार व सोनू ठाकुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में 51 सदस्य को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता कर दिया गया। नई कमिटी के साथ-साथ सभी लोगों ने बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मंदिर विकास का संकल्प भी लिया।

Related posts