गुलशाद राजा बने पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष बने

बुढ़मू: बुढ़मू प्रखंड मैदान में पंचायत सहायक संघ का एक बैठक सरिता देवी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 260 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया । वर्तमान सरकार द्वारा पांच सूत्री मांगों को केबिनेट में पारित किए जाने पर आभार प्रकट करते हुए पुनः विभागीय कार्यों में सहभागिता के लिए सहमति पत्र भी विभाग को सोपने का निर्णय लिया गया। और आगमी 22 मार्च को होली मिलन के लिए भी सहमती बनाई गई।बैठक में सभी के सहमति से पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक…

Read More

तोरपा के सिडींग महादेव की कौन लेगा सुध?

खूंटी : वैसे तो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खूंटी जिले में प्राचीन धर्म स्थलों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ काफी प्रसिद्ध हो गये है, पर कुछ ऐसे हैं, जो आज भी अधिकतर लोगों की नजरों से ओझल हैं। ऐसा ही एक प्रचीन धर्म स्थल है तोरपा प्रखंड की फटका पंचायत के सिड़ींग गांव के पास बनई और कारो नदी के संगम पर स्थित बाबा सिड़ींग महादेव स्थान। हालांकि यह अब भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की नजरों से यह देव स्थल दूर है, पर स्थानीय हिंदू और सरना धर्मावलंबियों…

Read More

झोला छाप डॉक्टर ने महिला के साथ किया बलात्कार,कुकर्मी फरार

नवादा : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित इलाके के एक गांव में मंगलवार को झोला छाप डॉक्टर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंची महिला को बेहोश करने का बाद घिनौनी हरकत किया गया।घटना के बाबत पीड़िता द्वारा परनाडाबर थाना को शिकायत दी गई है। पीड़िता के अनुसार उसके पति परदेश में रहते है। मौसमी बीमारी सर्दी- खांसी का इलाज कराने को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची थी। जहां डॉक्टर ने एक गोली खाने…

Read More

सिनेमा हॉल में चलता था जिस्म का धंधा, नाबालिग 7 सौ में बेचती थी अपना इज्जत

SUPAUL : बीमार पिता, कोई भाई नहीं और चार बहनों की जिम्मेदारी ने छोटी उम्र में ही नाबालिक किशोरी को देह के व्यापार में उतरने को मजबूर कर दिया। यह कहानी है उस नाबालिग किशोरी की, जिसे सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।  थाने में पूछताछ के दौरान इस किशोरी ने जो बताया वह दहलानेवाला है। उसने पूछताछ में बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह यह काम करती है। कहा कि उसे संचालक पंचानंद यादव द्वारा बुलाया…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड: राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज आपको भी नियुक्ति पत्र देने का मौका मिल रहा है। यहां आपको सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के रूप में पुरानी पेंशन योजना से भी आप जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान…

Read More

विश्रामपुर बूढ़ी पूर्णिमा जतरा का आयोजन, जतरा में उमडी ग्रामीणों की भीड़

Md Mumtaz खलारी: विश्रामपुर बूढ़ी पूर्णिमा जतरा का आयोजन शनिवार को किया गया। जतरा खूंटा में गणेश पाहन एवं बलजीत गंझू के द्वारा पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा की गई और तीन मुर्गे की बलि दी गई। उंसके बाद दोपहर में जतरा में नागपुरी ऑर्केस्ट्रा का उदघाटन रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता तथा पूर्व जीप सदस्य रतिया गंझू, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया संतोष कुमार महली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बिगन सिंह भोगता ने कहा कि जतरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। पूर्वजो…

Read More

इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल विस्फोट की जिम्मेदारी

काबुल : इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घातक हमला करने का दावा किया है। इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर दावा किया कि काबुल के एक स्पोर्ट्स क्लब में हुए विस्फोट के पीछे उसका हाथ था। एक रात पहले किए गए इस हमले में चार लोग मारे गए थे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। तालिबान शासित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार शाम हुए विस्फोट में चार लोगों की जान चली गई थी और सात अन्य लोग घायल हो…

Read More

सैल्यूट तिरंगा के निःशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

जमशेदपुर : बिरसानगर स्थित संडे मार्केट में गुरुवार सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में नई सदस्य कमलजीत कौर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान शिविर में एएसजी हॉस्पिटल आम बागान की टीम ने सैकड़ों…

Read More

महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का लगाया………

मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आज दिए शिकायती पत्र में बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और अब शारीरिक संबंध न बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपित ने दवाई खिलाकर…

Read More

विधायक सरयू राय स्व. केके सिंह फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए शामिल

जमशेदपुर : पूर्वी विधायक सरयू राय ने रविवार क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित स्व. केके सिंह मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसका आयोजन एग्रिको मैदान में किया गया था। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के प्रति लोगों में रूचि बढ़नी चाहिए। खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल एक अच्छा उदाहरण है और जिसके माध्यम से मनुष्य नैतिकता का पाठ सीख सकता है। आगे उन्होंने कहा जिस प्रकार खेल के दौरान…

Read More

भगवा कपड़े पहनने पर जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद : मुरादाबाद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय शेख महमूद निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान फारुखी ने शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित ने उन्हें भगवा कपड़े पहनने पर जान से मारने की धमकी मिली है। थाना सदर कोतवाली एसएचओ ऊषा मलिक ने बताया कि श मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य जांच में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता अहसान फारुखी ने तहरीर…

Read More

‘रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे’ को लेकर लोयोला स्कूल सभागार में क्षेत्रीय सम्मेलन कल, तैयारियां पूरी

जमशेदपुर : न्यायिक अकादमी, झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से ‘रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे’ विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का शहर के बिस्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल सभागार में कल रविवार को आयोजित किया गया है। जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश, राज्य के विभिन्न जिलों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी, जिलों के वरीय पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल होंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर अनिल कुमार मिश्रा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी किशोर कौशल ने…

Read More

टाटा स्टील ने पहला जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट नागरिकों को किया समर्पित

जमशेदपुर : शहरी वनों की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए टाटा स्टील ने कदमा केएफ वन फ्लैट के पास स्थित अपनी तरह का पहला जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट शहर के नागरिकों को समर्पित किया। वहीं शनिवार टाटा स्टील वाईस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, टाटा स्टील वाईस प्रेसिडेंट (टीक्यूएम और ईएंडपी) अवनीश गुप्ता, टाटा स्टील वाईस प्रेसिडेंट (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) अत्रेयी सान्याल, टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह समेत अन्य ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन भी…

Read More

गोलमुरी एनटीटीएफ में एएसजी आइ हॉस्पिटल के सहयोग से लगा नेत्र प्रशिक्षण शिविर

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान में शुक्रवार वृहत स्तर पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन शहर के प्रमुख अस्पताल एएसजी आइ हॉस्पिटल के सह्ययोग से किया गया। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों के आंखों की जांच की गई। मौके पर संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन, उप प्राचार्य रमेश राय के साथ साथ सभी शिक्षक-शिक्षिका और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। आज कल ज्यादा तर पाया गया कि वर्तमान तरुणों में आइ ड्राइनेस की शिकायत है। जिससे भारत में मोतियाबिंद मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके…

Read More

चतरा में एसीबी ने 15 हजार घूस लेते हल्का कर्मचारी को पकड़ा

चतरा : एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये घूस लेते हल्का कर्मचारी बिपिन चौबे को गिरफ्तार किया है। एसीबी गिरफ्तारी के बाद विपिन चौबे को हजारीबाग ले गई। इस संबंध में एसीबी के डीएसपी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारी जोरी हल्का 11 में पदस्थापित था और उसने भूमि से संबंधित दस्तावेज के नाम पर घूस मांगी थी।

Read More

खबर का हुआ असर, टाटा स्टील सिक्योरिटी ने पुलिस के सहयोग से हटाए वाहन

जमशेदपुर : बीते मंगलवार ‘बिष्टुपुर पी रोड बना पार्किंग स्थल’ शीर्षक से छपी खबर का असर देखने को मिला। वहीं खबर पर संज्ञान लेते हुए टाटा स्टील सिक्योरिटी विभाग ने बुधवार स्थानीय थाने के सहयोग से बिष्टुपुर पी रोड में अवैध रूप से पार्किंग किए हुए वाहनों को हटा दिया गया। साथ ही वाहन चालकों को दोबारा पार्किंग न करने की चेतावनी भी दी। इसी तरह क्वार्टर के सामने वाहन लगाकर सेल परचेस करने वालों को भी हिदायत देते हुए हटवा दिया गया। जबकि क्वार्टर में रहने वाले लोगों को…

Read More

झारखंड कैबिनेट में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

हेमंत कैबिनेट की आज बैठक हुई। इस बैठक में कुल 32 प्रस्तावों पर मुहर लगी। आज की बैठक में सरकार त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों पर मेहरबान हुई। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के प्रस्ताव पर सहमति दी गयी। यह पुरस्कार विभिन्न स्तर पर चार लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक है। प्रस्ताव पर लगी मुहर के अनुसार 24 ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपए और पांच प्रखंड पंचायत को 15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दो जिला परिषद को 20 लाख रुपए…

Read More

सांसद ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के मुद्दों पर की चर्चा

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार रांची में झारखंड के मुख्य सचिव से मुलाकात कर बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के मुद्दों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गत दिनों कोलकाता में रेलवे की बैठक में रेलवे अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि दोनों ही ओवरब्रिज की स्वीकृति रेलवे द्वारा प्रदान कर दी गई है। मगर यह कार्य तब तक प्रारंभ नहीं हो सकता है जब तक की एप्रोच रोड के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण…

Read More

महिला ने फांसी लगाने से पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया……………

बांदा : ससुराल वालों के जुल्म से परेशान होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने व्हाट्सएप में स्टेटस पर लिखा कि ‘मैं ढाई साल से ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग थी, केवल अपने बच्चे के लिए जुल्म सहकर भी जिंदा थी। अब और ससुराल वालों का जुल्म नहीं सह सकती।मेरे बच्चे को भी यहां जान का खतरा इसलिए मायके वालों को सौंप दिया जाए।’ शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में 28 वर्षीय अफसीन ने मंगलवार की शाम फांसी लगा ली। मृतका…

Read More

सुरक्षाबलों ने अफगान सीमा से लगे अशांत खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकियों को मार गिराया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में सुरक्षाबलों ने एक अभियान में कम से कम 10 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने मंगलवार शाम यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसे प्रमुखता दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों को यहां आतंकवादियों की आमदरफ्त की सूचना मिली थी। इसके बाद अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस अशांत जिले में यह अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों ने सोमवार रात दस आतंकियों को मार गिराया। रिपोर्ट्स में…

Read More

वर्षा में गिरे मकान का मुआवजा के लिए आवेदन दें : सीओ शिशुपाल आर्य

खलारी: खलारी अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का आवेदन करने का लोगों से आग्रह किया। उक्त जानकारी मंगलवार को अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने देते हुए कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का आवेदन पंचायत के मुखिया से सत्यापित करावाने के बाद गिरे घर का फोटो,अपना आधार कार्ड ,बैंक पासबुक का फोटो कॉपी खलारी अंचल कार्यालय में जल्द से जल्द जमा करने की बात कही जिसके भौतिक निरीक्षण…

Read More

शातिर अपराधी भानु माझी को पुलिस ने देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

-हत्या करने के इरादे से साथियों के साथ हथियार लेकर जा रहा था, उससे पहले ही पुलिस ने किया गिरफ्तार जमशेदपुर : बीते 2 अक्टूबर की संध्या लगभग 5:30 बजे एसएसपी के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत में बर्मामाइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकीज के पास भी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच बाइक संख्या बीआर 16 डी – 7400 पर सवार होकर तीन आरोपी वहां पहुंचे। जिसमें से पुलिस को देखकर दो आरोपी वहां से…

Read More

बी.टेक समेस्टर एवं डिप्लोमा की परीक्षाएं जे0जे0कॉलेज में हुई शुरू, एक परीक्षार्थी निष्कासित

झुमरी तिलैया:  पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आर0आई0टी0 के बी0टेक के समेस्टर एवं डिप्लोमा की परीक्षा मंगलवार से जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में शुरू हुई। यह परीक्षा 18 अक्टुबर तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक शलैन्द्र कुमार ने बताया कि 4 पाली मंे परीक्षाएं ली जा रही है। पहले दिन बी.टेक समेस्टर 2 की परीक्षा 9ः30 बजे से 12ः30 बजे मेें 72 छात्रों में 1 छात्र अनुपस्थित रहा जबकि 2 बजे से 5 बजे तक बी0टेक समेस्टर 4 की परीक्षा में 277 में 9. परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं डिप्लोमा समेस्टर परीक्षा 10 से 1 बजे…

Read More

टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने की सीनियर सिटीजन फन एंड फिटनेस लीग की शुरुआत

जमशेदपुर : टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने सोमवार सीनियर सिटीजन्स फन एंड फिटनेस लीग के लॉन्च की घोषणा कर अपनी खुशी जाहिर की है। यह 6 महीने तक चलने वाला एक खेल आयोजन है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को शामिल कर हमारे समुदाय के भीतर खेलों की विविध श्रृंखला के साथ एक जीवंत खेल संस्कृति विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है। कार्यक्रम 7 अक्टूबर को शुरू होने वाला है। जिसमें 55 वर्ष व उससे अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं दोनों को शामिल किया गया है। जिसका लक्ष्य उन्हें…

Read More

महिला का अर्ध नग्न अवस्था में खून से लथपथ शव घर के आंगन में मिला, देखें

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्ष्रेत्र के देऊँधा गांव में एक घर के आंगन में महिला का अर्ध नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊँधा गांव निवासी राम बहादुर गुप्ता कई महीनों से बाहर रहकर कमाई करता है। पत्नी रिंकी (30 ) और तीन बच्चे घर में…

Read More