डायट भवन में यू डाइस भरने का दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़ : डायट भवन पाकुड़ में जिले के सभी 6 प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, एमआईएस एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को मुकेश कुमार, प्रभारी एम आई एस के द्वारा यू डाइस 2023-24 को ऑनलाइन फुलफिल करने का विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि यू डाइस के सभी कलम सही एवं उपयुक्त प्रविष्टि की जाना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही कार्य के गति में रुकावट डालती है। सभी को इसे शुद्धता से स-समय भरनी चाहिए। उक्त प्रशिक्षण में सभी प्रखंडों से लगभग…

Read More

दुर्गा पूजा के मद्देनजर गगन पहाड़ी में शांति समिति की बैठक संपन्न

पाकुड़ : दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले के सभी थाना अलर्ट मूड में है। थानों में शांति समिति की बैठकों का दोर जारी है।इस क्रम में पाकुड़ मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम गगन पहाड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित,व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल की अध्यक्षता में अंचलाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक, पाकुड़ के साथ ग्राम-गगन पहाड़ी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसमें सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी में उपस्थित सभी जनों से अपील की, कि दुर्गा पूजा…

Read More

बड़कागांव के चंदौल पंचायत में नशा छोड़ो अभियान शुरू

संजय सागर  बड़कागांव : प्रखंड के चंदोल पंचायत में नशा छोड़ो अभियान शुरूआत किया गया .इसका नेतृत्व आजीविका महिला समूह ने की . यह अभियान पुंदौल ,चंदौल ,होरम के गलियों मे जाकर लोगो क़ो नशा की बुराई क़ो बताया. इस दौरान अभियान में आम जनों ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया. मौके पर मुखिया एतवरीया देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, समाज सेवी बिनोद यादव ने कहा आज के युवा नशे मे शामिल हो रहे हैं जो आने वाले समाज की लिए बहुत ही घातक है .युवा लोगों को जागरूक…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन रिमोट से करेंगे

https://whatsapp.com/channel/0029VaBq5bzG3R3ctxn8pz01 रांची : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का वातावरण है। सभी इलाकों में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा के पंडाल बनाएं गए हैं। दशमी के दिन मोरहाबादी सहित अन्य स्थानों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर दुग्गल ने गुरुवार को बताया कि अब तक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाने का ट्रेडिशनल तरीका होता था, जिसमें प्रतीक स्वरूप तीर धनुष होता था। लेकिन पुतले में बिरादरी…

Read More

खलारी बाजारटांड़ में लगने वाले हाट-बाजार में ग्रामीणों ने मुखिया से सोलर जलमीनार की मांग की

MD Mumtaz खलारी : हुटाप पंचायत स्थित रविवार हाट-बाजार के आसपास के ग्रामीणों ने सोलर जलमीनार की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हाट-बाजार के आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारो ने बताया कि खलारी बाजारटांड में लगने वाले रविवार हाट-बाजार में पूर्व मुखिया मद से जलमिनार लगाया गया था। जिससे आसपास के दुकानदारों, ग्रामीणों सहित आवागमन करने वाले राहगीरों को पेयजल की सुविधा मिलती थी। लेकिन विगत कई महीनों पुर्व यह जलमिनार पूर्ण रूप से जर्जर होकर गिर गई है जिससे लोगों को पेयजल की समस्या उत्पन्न…

Read More

Big News राष्ट्रपति ने 8 हाई कोर्ट के लिए 17 जज नियुक्त किये, हाई कोर्ट के 16 जजों का स्थानांतरण

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 हाईकोर्ट के लिए 17 जजों की नियुक्ति की है। बुधवार को जारी अधिसूचना में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के लिए चार, बांबे हाई कोर्ट के लिए तीन, केरल हाई कोर्ट के लिए तीन, दिल्ली हाई कोर्ट के लिए दो, गुजरात हाई कोर्ट के लिए एक, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए एक, कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए एक और त्रिपुरा हाई कोर्ट के लिए दो जजों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसी के साथ राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट के 16 जजों का…

Read More

तोहफा तोहफा…..झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा, 19 अक्टूबर से मिलेगा वेतन

रांची : झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। उन्हें अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान 19 अक्टूबर से किया जाएगा। इसका आदेश मंगलवार को वित्त विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने जारी कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर झारखंड कोषागार सहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधान सभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों…

Read More

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारी का हुआ ट्रान्सफर

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारियों को एक जगह से दूसरे जगह पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। कोडरमा के सतगांवा बीडीओ वैद्यनाथ उरांव को एसडीओ गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि पदस्थापन के लिए प्रतिक्षारत शीलवंत कुमार भट्ट को रामगढ़ एसडीओ बनाया गया है। इसीप्रकार गिरिजा शंकर महतो को चांडिल एसडीओ, रुद्र प्रताप को गढ़वा का अनुमंडल पदाधिकारी, हीरा कुमार को पलामू के छतरपुर का एसडीओ, रतन…

Read More

Same sex शादियों को मान्यता देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। समलैंगिक विवाह पर चार जजों सीजेआई, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट और जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने बंटा हुआ फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक साथ रह सकते हैं, लेकिन विवाह को मान्यता नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि स्पेशल मैरिज एक्ट में बदलाव करने का अधिकार केवल संसद के पास है, इसलिए केंद्र सरकार को एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ भेदभाव…

Read More

सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले से कूदकर महिला ने खुदकुशी का किया प्रयास

रांची : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले से एक महिला ने मंगलवार सुबह कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है, वहां से बेहतर इलाज के लिए महिला को रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला रामगढ़ की रहने वाली है, उसका नाम सुनीता देवी बताया गया है। वह नौ अक्टूबर को सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी।

Read More

बड़ा सवाल – क्या निरसा थानेदार नपेंगे ? कब तक कोयले के अवैध उत्खनन में मरते रहेंगे लोग और मामले की होती रहेगी लीपापोती

* प्राथमिकी तो होती है लेकिन कोयला तस्कर गिरफ्तार नहीं होते ! संजय सिन्हा निरसा: सवाल एक नहीं कई है। अब यहां बड़ा सवाल यह उठता है कि खनन क्षेत्र प्रतिबंधित क्षेत्र है ,यहां लोगों का प्रवेश कैसे हो जाता है, क्या ईसीएल, बीसीसीएल और सीआईएसएफ की कोई जवाबदेही नहीं है कि निषेध क्षेत्र में उन्हें जाने से रोका जाए, क्या इलाके की फेंसिंग की गई है, पुलिस भी इस मामले में कहीं ना कहीं भागीदार होती है. नतीजा होता है कि पुलिस तभी पहुंचती है जब गोली -बम चलते…

Read More

उधार के सिंदूर से दुल्हन बनना चाहती है भाजपा: झामुमो

रांची : भाजपा की ओर से अमर बाउरी को विधायक दल का नेता और जेपी भाई पटेल को पार्टी का सचेतक बनाए जाने पर झामुमो, कांग्रेस और राजद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि ये नेता उधार के सिंदूर हैं, जिनकी दुल्हन भाजपा बनना चाहती है। उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि वे कब तक भाजपा के साथ रहेंगे, जो विधायक हमारा नहीं हुआ, तो भाजपा का क्या होगा। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता नीलकंठ सिंह मुंडा…

Read More

189 दिनों बाद भाजपा नेता अभय सिंह जमानत पर जेल से हुए रिहा

जमशेदपुर : साकची काशीडीह निवासी सह भाजपा नेता अभय सिंह 189 दिनों के बाद जमानत पर परसुडीह स्थित घाघीडीह सेंटर जेल से सोमवार की संध्या रिहा हो गए। वहीं जेल गेट पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ उनका भव्य रूप से स्वागत भी किया। सोमवार की संध्या 6 बजे वे जेल से बाहर निकले। बताते चले कि उन्हें शुक्रवार मानगो थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। जबकि कदमा शास्त्री नगर में हुए दंगा…

Read More

उपायुक्त के आदेश पर 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस

जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत हरा राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2023 के लिए चावल का वितरण किया जा रहा है। जिसको लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर 18 अक्टूबर को हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस मनाया जा रहा। इस तिथि को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में माह मार्च, 2023 के लिए पात्रता रखने वाले सभी हरा राशन कार्डधारियों को चावल का पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके तहत सभी जन वितरण प्रणाली दुकान निर्धारित अवधि के बाद भी खुले…

Read More

उलीडीह में लोडेड देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी क्षेत्र में सोमवार अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति के घूमने की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। साथ ही पुलिस को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति हथियार से लोगों को डरा धमका रहा है। यह भी सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। साथ ही इसकी सूचना एसएसपी को दी गई। वहीं एसपी सिटी और डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। वहीं गठित पुलिस टीम ने…

Read More

सांसद ने 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत लीज एरिया में राशि के उपयोग को लेकर जताई आपत्ति

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के लीज एरिया में राशि के उपयोग को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। साथ ही इस संबंध में सांसद ने जिले के उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला योजना चयन समिति को एक पत्र लिखकर अवगत कराते हुए कहा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा 15‌ वें वित्त आयोग के अन्तर्गत एनआईटी नंबर – जेएन एसी/ ईपीआरओ – 23/2023-24 के माध्यम से अनेक योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। जिसमें मुख्य रूप से पेबर्स ब्लाॅक…

Read More

18 अक्टूबर को जिले में मनाया जाएगा हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस

जमशेदपुर : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 18 अक्टूबर को जिले में हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा संचालित झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत हरा राशन कार्डधारियों को माह मार्च के लिए चावल का वितरण भी किया जाएगा। जिसके तहत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में माह मार्च के लिए पात्रता रखने वाले सभी हरा राशन कार्डधारियों को चावल का पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिले के आपूर्ति पदाधिकारी/पणन पदाधिकारी समेत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को आवश्यक…

Read More

प्रगतिशाील किसान सुखदेव महाराज समेकित कृषि प्रणाली अपनाकर जी रहे खुशहाल जीवन

जमशेदपुर : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत सालबनी निवासी सुखदेव महाराज की पहचान प्रगतिशील कृषक के रूप में होती है। वे लगभग तीन एकड़ में खेती करते हैं। साथ ही उन्होंने गाय पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन और मछली पालन से अपनी आर्थिक स्थिति को समृद्ध किया है। उनकी पहचान एक समाज सेवक के रूप में भी है और जो कृषि को बदलते हुए मौसम में कैसे सफलता पूर्वक विविधीकरण के माध्यम से बड़े व्यवसाय के रूप में लिया जाय है, इसपर चिंतन भी करते रहते हैं। जबकि आस-पास के युवा समेत…

Read More

सोनारी बढ़तल्ला में महालया के पुण्य प्रभात में “आगमनी” संगीत अनुष्ठान

जमशेदपुर : सोनारी सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी ईस्ट लेआउट बढ़तल्ला के तत्वावधान में महालया के पुण्य प्रभात में “आगमनी” संगीत अनुष्ठान का आयोजन पूजा मैदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4 बजे प्रभात फेरी के माध्यम से हुआ। जिसके बाद महिलाओं ने आगमनी गीत प्रस्तुत किया। जिसमें “ओगो आमार आगमनी …”, “शिशिरे शिशिरे शारद ओ प्रभात ए ..” आदि गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस वर्ष बढ़तल्ला दुर्गा पूजा कमिटी अपनी 55 वर्ष मना रही हैं। जिसके तहत काल्पनिक मंदिर का प्रारूप भी तैयार किया जा रहा हैं। साथ…

Read More

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर ईचागढ़ पुलिस ने 810 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर समेत दो गिरफ्तार

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार ने अवैध धंधे पर फिर एक बार बड़ा प्रहार किया है। जिसके तहत बीती रात्रि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह के नेतृत्व में ईचागढ़ पुलिस बल ने एनएच-33 स्थित नागासोरेन के पास छापेमारी कर एक ट्रक से 810 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं शनिवार मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ले जाया…

Read More

नाबालिग लड़की से रेप कर भागा सरकारी शिक्षक

शाहपुरा : शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ थाने में सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शक्करगढ़ थाना प्रभारी श्रद्धा शर्मा के अनुसार पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान लिया गया है। आरोपित फरार है। उसकी तलाश में जगह-जगह तलाश की जा रही है। आरोपित मनोहरपुरा सरकारी स्कूल का शिक्षक है। बताया गया है कि आरोपित…

Read More

शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों पर 15 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना

22 अक्टूबर को होगी महाअष्टमी और महागौरी की पूजा पाकुड़ : हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। अधिकांश का लोग व्रत उपवास एवं अनुष्ठान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा ने अश्वनी मास में महिषासुर से 9 दिनों तक घोर युद्ध किया था। दसवे दिन उसका वध किया था। इसलिए शक्ति की आराधना देवी मां दुर्गा की 9 दिनों तक पूजा की जाती है। इसे नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी की भक्ति जनों में निर्भरता आत्मविश्वास लाती है ।…

Read More

जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होते ही झारखंड सरकार की अस्थिरता का दौर हो जाएगा आरंभ – सरयू राय

जमशेदपुर : पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों में अनियमितता की जांच के लिए गठित जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होते ही झारखंड सरकार की अस्थिरता का दौर आरम्भ हो जाएगा। जिसका कारण यह है कि मामले में अन्य अभियुक्तों के साथ-साथ वर्तमान संसदीय कार्य मंत्री जनाब आलमगीर आलम साहब, जो पहले विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं, के विरूद्ध भी सरकार कार्रवाई शुरू करने के लिए बाध्य हो जाएगी। अन्यथा संभव है कि स्वतंत्र उच्चस्तरीय आपराधिक जांच का सामना इन्हें करना…

Read More

पटमदा पुलिस ने फरार महिला नक्सलियों के घर में चस्पाया इश्तेहार

जमशेदपुर : पटमदा थाना के अनुसंधानकर्ता एसआई विनय कुमार द्वारा फरार महिला नक्सली पश्चिम बंगाल झाड़ग्राम बेलपहाड़ी बासपहाड़ी ओपी जमीरडीहा निवासी जोबा उर्फ बुलू उर्फ बुदी, बेलपहाड़ी मेचूआ निवासी पुष्पा उर्फ शकुंतला उर्फ वर्षा उर्फ परी और झाड़ग्राम गोपीबल्लभपुर पाथरनासा की रहने वाली मालती उर्फ दुलारी मुर्मू उर्फ माला के घर के साथ साथ गांव के चौक पर माननीय न्यायालय से निर्गत उद्घोषणा आदेश को चस्पाया गया। इस दौरान डुगडुगी बजवाकर स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया भी गया। साथ ही न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सिविल कोर्ट जमशेदपुर झारखंड के…

Read More

दुर्गा पूजा के मद्देनजर मानगो नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में शुक्रवार विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गली मोहल्लों के सड़क के किनारे घांस फूस को साफ किया गया। जिसमें डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड, संकोसाई, बालीगुमा आदि क्षेत्र शामिल थे। साथ ही उप नगर आयुक्त ने दुर्गा पूजा से पूर्व नगर निगम क्षेत्र के सभी गली मोहल्लों के साफ-सफाई का कार्य को पूरा करने का निर्देश भी दिया है। वहीं सफाई संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण प्रतिदिन करने का निर्देश भी उन्होंने…

Read More