प्रधानमंत्री मोदी की आज झारखंड के चाईबासा में जनसभा, रांची में करेंगे रोड शो

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज (शुक्रवार) पहुंच रहे हैं। रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम चार बजे चाईबासा पहुंचेंगे। यहां शाम छह बजे तक उम्मीदवार गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे।…

Read More