तमाड़ : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

तमाड़ : थाना क्षेत्र के रांची- टाटा मार्ग एनएच 33 रड़गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए।

घायल युवकों की पहचान कोकाडीह के चाकुड़िया निवासी विषम मुंडा और फुलचंद स्वांसी के रूप में की गयी। मिली जानकारी के अनुसार दोनो युवक रंगामाटी से तमाड़ की तरफ अपने स्पेलेंडर बाइक से आ रहे थे। वही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया।

जिससे दोनो बीच सड़क पर जा गिरे। जहां दोनो बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सुचना पर तमाड़ पुलिस घटनास्थल पहुंचा। ओर तमाड़ पुलिस ने घायल युवकों को तमाड़ अस्पताल ले आया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया।

 

Related posts