छह दौर की वार्ता के बाद माना टाटा मोटर्स प्रबंधन, कर्मी के पुत्र को मिलेगी नौकरी

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्थित बीआईडब्लू प्लांट 3 डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी गणेश चंद महतो का दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया था। घटना 5 जनवरी की है। जिसके बाद उसके परिजनो ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री से संपर्क किया। इस दौरान यूनियन और प्रबंधन के बीच बातचीत का छह दौर चला। अंततः प्रबंधन आश्रित को नौकरी देने के लिए राजी हो गई। वार्ता में प्रबंधन की ओर से ईआर हेड सौमिक राय, ईआर पदाधिकारी सुजीत कुमार झा जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह और परिवार के सदस्य के रूप में दिवंगत की पत्नी दुर्गा रानी महतो, पुत्री द्विगश्री महतो, द्वीशाश्री, ईशा महतो एवं पुत्र ध्रुव महतो की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। साथ ही यह तय हुआ कि गणेश चंद महतो के पुत्र ध्रुव महतो को स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रुप इंश्योरेंस, सेवा निधि, पीएफ और ग्रेच्युटी आदि का भुगतान भी नियमानुसार किया जाएगा। वहीं कंपनी प्रबंधन ने कहा कि पिता के सारे काम करने के बाद बेटा जब चाहे टाटा मोटर्स में ज्वाइन कर सकता हैं। जिसका ऑफर लेटर यूनियन के सभी सदस्यों के समक्ष अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह ने दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सौंपा। वहीं यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने प्रबंधन के वीपी विशाल बादशाह, वरीय पदाधिकारी सीताराम कांडी, प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन घंट, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य अधिकारियों का आभार के साथ साथ धन्यवाद भी व्यक्त किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह फैसला कर कंपनी ने एक आदर्श स्थापित किया है। कंपनी प्रबंधन सही रूप में टाटा मोटर्स परिवार के सभी सदस्यों के दुख की घड़ी में एक साथ खड़ा होने का काम करती है। इसी तरह अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि हम इस समझौते से अपने आप को संतुष्ट मानते है। साथ ही यूनियन का स्लोगन है कि हम हर स्थिति में अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं, यह कथनी आज सच होता नजर आया।

Related posts