मेदिनीनगर: शहर में सुबह सुबह मॉर्निग वाक करने वाली महिलाएं चैन स्नेचर की शिकार बन रही है।शहर में मंगलवार की सुबह चैन स्नेचरो ने तीन महिला को अपना शिकार बनाया और महिलाओ के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए।चैन स्नेचर ने पहली घटना को जेल हाता रोड में अंजाम दिया।जेल हाता निवासी हरिनाथ तिवारी की पत्नी लीलावती देवी मंगलवार की सुबह 5:30 बजे जेलहाता रोड में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी बीच चैन स्नेचर उनके गले से चैन लूट कर फरार हो गए। दूसरी घटना इकबाल बूट हाउस के पास की है। मॉर्निंग वॉक करने निकली संजय कुमार गुप्ता की पत्नी ममता देवी से चैन स्नेचर ने गले से चैन लूट कर फरार हो गए।वही तीसरी घटना जनकपुरी फील्ड के पास घटित हुई है।मंगलवार की सुबह स्वर्गीय अन्हा मोची की पत्नी भीम फील्ड के पास मॉर्निंग वाक कर रही थी।तभी बाइक पर सवा दो चैन स्नेचर उनके गले से सोने के चैन छीनकर फरार हो गए।वही इस घटना के बाद तीनों महिलाओं के द्वारा घटना से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज करा दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
मॉर्निंग वॉक करने निकले तीन महिलाओं से चैन स्नेचरो ने लूटे सोने के चैन, शहर थाना में मामला दर्ज
