कतरास: दिनांक 10/02/2024 दिन शनिवार को बाघमारा प्रखंड कतरास अलगडीहा में झारखंड विश्वकर्मा बढई कल्याण समिति धनबाद के जिलाध्यक्ष आदरणीय लखन लाल शर्मा और सुभाष शर्मा के नेतृत्व मे आगामी 18 फरवरी को राँची मे होने वाली विश्वकर्मा अधिकार रैली के लिए समाज के लोगो को दिशा-निर्देश दिए. लोगो ने गोलबंद तरीके से एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही. मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा, महासचिव उमेश शर्मा तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष विशु शर्मा, सुभाष शर्मा, मंटू शर्मा, प्रकाश शर्मा, किशोर शर्मा, रामु शर्मा, जगरनाथ शर्मा, महेश शर्मा, वकील शर्मा, श्याम शर्मा, सिट्टु शर्मा, धीरज शर्मा, महेंद्र शर्मा, बिरजू शर्मा आदि कई गणमान्य उपस्थित रहे.
विश्वकर्मा अधिकार रैली को लेकर समाज के लोगो को एकजुटता करने को लेकर बैठक
