जमशेदपुर : मुखी समाज झारखंड ने जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जैसे पहले मुखिया एवं स्थानीय पदाधिकारी की अनुशंसा पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत होता था, वही व्यवस्था दोबारा लागू करवाएं। समाज के अध्यक्ष मनोज मुखी, सुरेश मुखी, राजू मुखी, नितिन मुखी, संदीप मुखी, देव मुखी, संजय कंसारी, पोरेस मुखी और अनिकेत मुखी ने यहां जारी एक ज्ञापन में कहा कि वे लोग झारखंड के मूल वासी हैं। उनकी पीढ़ियां यहां खप गईं। समाज के अधिकांश लोग भूमिहीन हैं। समाज के…
Read Moreधार्मिक मामले में दखल नहीं दे सकता प्रशासन : कुलविंदर
साकची को अपने संविधान के अनुसार चुनाव का अधिकार जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि किसी के धार्मिक तथा धर्म संबंधी प्रशासकीय मामले में प्रशासन अथवा सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। यह संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन होगा। उनके अनुसार धालभूम एसडीएम ने साकची गुरुद्वारा के निबंधित संविधान का उल्लंघन किया है। गुरुद्वारा का अपना संविधान है और अपने संविधान के अनुसार ही प्रधान चुनने तथा अपने विवादों का निपटारा करने की व्यवस्था है। जब पिछले चुनाव में…
Read More4 अरब 34 करोड़ 46 लाख रुपए से निमित्त 500 बेड के नये एमजीएम अस्पताल में शीतगृह बनाना ही भुल गये जिम्मेदार
अधीक्षक ने कहा एल एंड टी ने बनाया, अभी शिफ्टिंग चल रहा है, जगह देखकर बनवाया जाएगा जमशेदपुर : मानगो डिमना में 500 बेड वाले नये सात तल्ले एमजीएम अस्पताल निर्माण लगभग 4 अरब 34 करोड़ 46 लाख 700 रुपये की लागत राशि से किया गया है और अभी वहां पुराने अस्पताल को शिफ्ट करने का काम भी जारी है। इसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। उस समय मौके पर तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। मगर बहुत ताज्जुब की बात है…
Read Moreबोलेरो प्लस वाहन में गौवंशीय भरकर ओडीशा से कपाली बुचड़खाना ले जा रहे थे तस्कर
कदमा मरीन ड्राइव में गौ रक्षकों ने दो तस्कर को पकड़ा, 5 गौवंशीय पशु बरामद जमकर की धुनाई, किया पुलिस के सुपुर्द, भेजा जेल जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव से दो तस्कर बोलेरो प्लस वाहन में गौवंशीय पशु भरकर मंगलवार की रात्रि लगभग 3 बजे कपाली की तरफ जा रहे थे। जिसकी सूचना पाकर गौ रक्षकों ने उक्त वाहन का पीछा करना शुरू किया। वहीं भागने के क्रम में वाहन बीच सड़क पर पलट गई। इस दौरान गौ रक्षकों ने दो तस्कर को पकड़ा और…
Read Moreबाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लगाने देना दुर्भाग्यपूर्ण : कुलविन्दर
जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद को देश और समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनके अनुसार देश का रूढ़िवादी तबका यथा स्थिति बनाए रखना चाहता है, जो वर्तमान में संभव नहीं है। ऐसे रूढ़िवादी तत्व ही इस लोकतांत्रिक देश में पुरानी वर्ण व्यवस्था के हिमायती और पोषक हैं। इस विचारधारा से देश और समाज का भला होने वाला नहीं है। बल्कि पूरी…
Read Moreसरना धर्म कोड की मांग को लेकर झामुमो का समाहरणालय में जोरदार प्रदर्शन
उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर : झामुमो द्वारा मंगलवार जिला समाहरणालय में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्वी पश्चिमी और सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि जब तक सरना धर्म या आदिवासी धर्म कोड को आधिकारिक मान्यता नहीं दी जाती है तब तक जातीय जनगणना की प्रक्रिया स्थगित की जाय।…
Read Moreसरयू राय की मांग को पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव ने किया मंजूर
मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच सरयू के सवाल – परियोजना के संचालन में घोर लापरवाही बरती जा रही – जितना पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाना चाहिए, उतना पानी नहीं जा रहा – कहां कितना पानी जा रहा है, इसका कोई रिकार्ड भी नहीं – वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सभी 6 जोनों में पानी का वितरण घोर पक्षपातपूर्ण -जोन नंबर 1 से 5 तक कम आपूर्ति तो जोन नंबर 6 में भरपूर जलापूर्ति – जोन नंबर 6 के लिए अलग से राइजिंग…
Read Moreजुगसलाई शनि मंदिर में झारखण्ड शांति यज्ञ आयोजित, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जमशेदपुर : जुगसलाई दुखू मार्केट रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित शनि मंदिर में मंगलवार झारखण्ड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में किया गया। अमावस्या के शुभ अवसर पर सुबह 7ः30 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ हुआ और जो संध्या 6 बजे तक चला। संध्या 5 से 6 बजे तक विशेष नागरिकों द्वारा हवन पूजन का कार्य भी किया गया। वहीं दोपहर 11 बजे से प्रसाद का वितरण आरंभ हुआ, जो संध्या 5 बजे तक चला। जिसमें चार हजार से…
Read Moreसोनारी सिद्धू कानू बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को किया गया दुरुस्त
जमशेदपुर : पश्चिमी विधायक सरयू राय के निर्देश पर मंगलवार सोनारी क्षेत्र के सिद्धू कानू बस्ती जोन नंबर 2 में 11000 वोल्ट के लटक रहे तार को टाइट किया गया। बताया जा रहा है कि बीते दो वर्षों से यह हाई वोल्टेज तार लटक रहा था और जिससे बस्ती वासियों को भारी परेशानी भी हो रही थी। साथ ही लोग अप्रिय घटना की संभावना को लेकर भी डरे हुए थे। वहीं आज बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उक्त तार को दुरुस्त करने के साथ साथ नया ट्रांसफार्मर भी लगाया…
Read Moreसाकची जेल चौक में नाश्ते की दुकान चलाने वाले दो भाईयों पर जानलेवा हमला, रिम्स में चल रहा इलाज
– फायरिंग की बात भी आ रही सामने, पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ किया बरामद जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत जेल चौक से आगे सामुदायिक भवन के पास सोमवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे नाश्ते की दुकान बंद कर साइकिल से मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित घर जा रहे दो भाईयों अमित गुप्ता और छोटु गुप्ता पर चार बाइक पर सवार 8 आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मानगो की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद…
Read Moreसांसद के प्रयास से चाकुलिया और चाईबासा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, रेलवे बोर्ड ने दो ट्रेनों की प्रदान की स्वीकृति
जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पुनः चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इन दोनों ही स्थान के लिए समुचित ट्रेन सेवा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में चाकुलिया के स्थानीय वासियों एवं चाईबासा के अनेक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आग्रह किया था। जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक से वार्ता कर दोनों ही जगह के लिए ट्रेन की आवश्यकता को…
Read More25 वें उपायुक्त के रूप में कर्ण सत्यार्थी ने संभाला कार्यभार
निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं जमशेदपुर : आईएएस अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार पूर्वी सिंहभूम जिले के 25 वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित एक सादे समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बताते चलें कि नव पदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी इससे पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में कार्य कर…
Read Moreआदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब दुकान और बार खोलने के विरोध में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
आदिवासी समाज के लोगों ने व्यक्त किया आक्रोश, शराब नीति को रद्द करने की उठी मांग जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने हाल ही में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब दुकानें और बार खोलने की नीति को मंजूरी दी थी। जिसका निर्णय ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में लिया गया। जिसको लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं जमशेदपुर शहर में झारखंड सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ सोमवार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन…
Read Moreसरयू राय ने किया टिनशेड निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन
जमशेदपुर : पश्चिमी विधायक सरयू राय ने सोमवार अपने विधायक निधि से 5,50,750 रुपए की लागत से निर्मित सोनारी कुम्हारपारा ग्वाला बस्ती में शिव मंदिर के पास टिनशेड का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। मौके पर मुख्य रूप से विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, मुन्ना सिंह, जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता सचिन झा, अजय सिंह, बलराम धीवर, महेन्द्र यादव, अतुल सिंह, लालू रजक, उत्तम कुमार, विनोद सिंह, पाण्डेय जी समेत अन्य भी मौजुद थे।
Read Moreमनोज सिंह समेत दर्जनों ने थामा जद (यू) का दामन
जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार कई लोगों को जनता दल (यू) की सदस्यता दिलाई। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला कार्यसमिति के सदस्य सह पूर्व महामंत्री कदमा मंडल मनोज सिंह, भाजयुमो के कार्यालय प्रभारी (कदमा मंडल) संजीव सिंह, भाजयुमो के महामंत्री (कदमा मंडल) अजीत सिंह, अमर सिंह, मुकेश ठाकुर, बिपीन कुमार, भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष, कदमा मंडल राजा सरदार, भाजपा बूथ प्रभारी रवि रंजन, दिनेश कुमार एवं कदमा मंडल के पूर्व युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव निवास शामिल थे। गौरतलब है कि ये सभी…
Read Moreकर्ण सत्यार्थी बने पूर्वी सिंहभूम जिले के नये उपायुक्त, एक साथ 20 आईएएस का तबादला
जमशेदपुर : झारखंड राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारी का तबादला हुआ है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है। जिसके तहत पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल के स्थान पर गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम जिले का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला भी हुआ है।
Read Moreबिरसा हरित ग्राम योजना खेती से समृद्धि की ओर एक सशक्त कदम
मार्केट लिंकेज के माध्यम से किसानों के खेत से खरीदा जा रहा आम, मिल रहा उचित दाम जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड अंतर्गत दिघी पंचायत लोआडीह गांव के किसान अशोक महतो को जिला प्रशासन की पहल का लाभ मिला। बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक अशोक महतो के आम के बागान में इस वर्ष 1 टन से अधिक आम का उत्पादन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मार्केट लिंकेज पहल के तहत ऑल सीजन्स फार्म फ्रेश ने सीधे बागान से आम की खरीदारी कर किसान को उचित मूल्य…
Read Moreझरिया गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया विधायक संजीव सरदार का आभार
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत भटीन पंचायत झरिया गांव स्थित टोला लिपो में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को बिजली की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा था। जिसपर विधायक संजीव सरदार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने का निर्देश दिया। उनके दिशा-निर्देश पर उनके छोटे भाई भरत सरदार की देखरेख में सोमवार नए ट्रांसफार्मर का स्थापना कार्य संपन्न हुआ। जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इसके लिए सभी ने विधायक संजीव सरदार तथा भरत सरदार का आभार भी व्यक्त किया। मौके पर…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक स्टंट
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। जिसके तहत जहां भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल कर ऑपरेशन सिंदूर को सफल बता रही है। वहीं कांग्रेस संविधान बचाओ रैली के नाम पर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा द्वारा पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के साहस पराक्रम को सराहा है। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने भाजपा की तिरंगा यात्रा को “एक राजनीतिक स्टंट” बताते हुए कहा…
Read Moreमुन्ना सिंह को सचिव बनाए जाने पर हेल्प क्रॉस सोसायटी ने किया सम्मानित
जमशेदपुर : पश्चिमी विधायक सरयू राय द्वारा मुन्ना सिंह को सचिव बनाए जाने पर सोमवार बिस्टुपुर स्थित हेल्प क्रॉस सोसायटी के कार्यालय में बुके और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके लिए विधायक का आभार भी व्यक्त किया गया। मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष बीके शर्मा, बिनोद कसेरा, अमित नागेलिया, दीपन देव और सुरंजन राय भी मौजूद थे।
Read Moreमहिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर की वट सावित्री पूजा, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
जमशेदपुर : शहर में सोमवार महिलाओं ने धूमधाम से वट सावित्री की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा भी की। साथ ही अपने पति की लंबी आयु के लिए वरदान भी मांगा। वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य का वरदान भी मांगा। पूजा के दौरान उनके पति भी साथ में मौजूद थे। पूरे शहर में जगह-जगह पर महिलाएं पूजा करती हुई नजर आ रही थी। महिलाओं ने वट वृक्ष में रक्षा सुत्र भी बांधा। वहीं पूजा को देखते हुए…
Read Moreसिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में लोकसभा अध्यक्ष हुए शामिल
भारत अब किसी भी आतंकी घटना को सहन नहीं करेगा, जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देंगे, उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसा ही जवाब मिलेगा : ओम बिड़ला जमशेदपुर : शहर के बिस्टुपुर क्षेत्र के लोयोला स्कूल परिसर स्थित फैंसी ऑडिटोरियम में रविवार सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। समारोह के…
Read Moreजमशेदपुर गंधेश्वरी युवा संघ ने राहगीरों के बीच मीठे जल का किया वितरण
जमशेदपुर : कदमा बाजार न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा मैदान के पास रविवार की सुबह जमशेदपुर गंधेश्वरी युवा संघ ने राहगीरों के बीच मीठे जल का वितरण किया। इस दौरान पूरे बाजार के दुकानदारों के साथ-साथ रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने भी इसका लुत्फ उठाया। मौके पर साहेब नाग, काजल नाग, नीखिल नाग, बरुन दत्ता, चांद डे, देबू दत्ता, बापी हलधर, बापी नाग समेत अन्य भी मौजूद थे।
Read Moreरांची में पत्रकारों से दुर्व्यवहार व हमला निंदनीय
आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं : प्रीतम सिंह भाटिया जमशेदपुर : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने रविवार रांची प्रेस क्लब के महासचिव अमरकांत सिंह व जेजेए के कोषाध्यक्ष संजीत कुमार पर हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की उपस्थिति में पत्रकारों के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार हुआ, बल्कि उनपर लाठी-डंडे से हमला भी किया गया। जिसकी हम निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा…
Read Moreराष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा को किया सम्मानित
जमशेदपुर : राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय के जमशेदपुर शहर पहुंचने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प की मूर्ति भेंट किया गया। वहीं परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जवान के बारीडीह बागुनहातु, बी ब्लॉक रोड नंबर 5 सुखा तलाब स्थित घर पहुंचकर स्वागत व सम्मान भी किया। साथ ही उनके पिता वशिष्ठ राय, मां एवं भाई का भी अभिवादन किया। मौके पर परिषद के झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने…
Read More