विद्यालयों के लिए साक्षरता और गणना कौशल पर साझाकरण सत्र हुआ आयोजित 

जमशेदपुर : प्रारंभिक साक्षरता और गणना कौशल का अर्थ है शुरुआती शिक्षा के दौरान बच्चों में पढ़ने, लिखने (साक्षरता) और गणना (संख्यात्मकता) के सबसे बुनियादी कौशलों का विकास करना। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस विषय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुलमोहर हाई स्कूल और तारापुर स्कूल ने इस दिशा में अपने अनुभव और यात्रा को साझा करने के लिए स्वेच्छा से आगे बढ़कर पहल की है। वहीं टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम ने 12 अगस्त को एक साझा सत्र का आयोजन किया। जिसमें 14 प्रतिभागी स्कूलों के…

Read More

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में एनटीएचए ने दर्ज की शानदार जीत

  जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का समापन एक शानदार और रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ बुधवार को हुआ। यह मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी के एस्ट्रोटर्फ पर एनटीएचए और खूंटी टीम के बीच खेला गया। इस दौरान टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला भी हुआ। जिसमें एनटीएचए ने 6-0 की शानदार जीत दर्ज की। खूंटी के प्रवीण को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हार्डलाइनर्स के लिए टीम रांची और टीम सिमडेगा के बीच मुकाबला हुआ। टीम रांची और…

Read More

ऑपरेशन ‘आशा’ के तहत एसएसपी ने गुम हुए 688 मोबाइल उनके धारकों को लौटाया, अब तक 2476 लौटा चुके हैं मोबाइल

जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर सह ग्रामीण ऋषभ गर्ग समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में ऑपरेशन ‘आशा’ के तहत बुधवार को साकची स्थित रविन्द्र भवन सभागार में गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाने की कड़ी में 688 मोबाइल सौंपा गया। बताते चलें कि अब तक कुल 2476 खोये हुए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को लौटाया जा चुका है। इस दौरान भारत सरकार के सेंट्रल इक्विप्मेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल (www.ceir.gov.in) के संबंध में लोगों को जागरूक भी…

Read More

डीसी ने जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों को याद कर बेहतर समाज और देश निर्माण का संकल्प लें। मुझे आशा है कि आप सभी अपने देश की स्वतंत्रता के लिए वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता महसूस करेंगे। साथ ही उस देश पर गर्व करेंगे, जिसमें आप जन्मे हैं। स्वतंत्रता दिवस एक अवसर है जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और समृद्ध राष्ट्र के प्रति…

Read More

कांवरियों की सुविधा के लिए विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाया गया शिविर

  बड़कागांव : सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर रजरप्पा मंदिर से बुढ़वा महादेव जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा जरजरा में सेवा शिविर लगाया गया. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने खुद सेवा शिविर में पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद, जूस इत्यादि का वितरण किया. इस दौरान विधायक ने पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूर्ण करने एवं क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि हेतु कामना किया. कांवड़ियों के बीच विधायक…

Read More

बाबा बुढ़वा महादेव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें : रोशन लाल चौधरी

  संजय सागर बड़कागांव :प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा से प्राचीन बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ (बड़कागांव)के लिए भैरवी नदी से पवित्र जल उठाकर पैदल 108 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावो के श्रद्धालु बड़कागांव के प्राचीन शिव धाम बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ मे जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कांवरिया भाई बहनों को सबसे पहले अपने पैतृक आवास मे सभी को फल, चना, गुड़, सरबत और पानी की समुचित व्यवस्था…

Read More

उप प्रमुख ने बड़कागांव वासियों से फाइलेरिया की दवाई खाने की अपील की

  संजय सागर   बड़कागांव : प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा दवाई का वितरण किया जा रहा है। जिसमें सहिया को घर-घर जाकर दवाई खिलाना है, इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बड़कागांव कांडतरी पंचायत अंतर्गत फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बड़कागाँव प्रखण्ड उपप्रमुख बचनदेव कुमार के द्वारा क्षेत्र के लोगों को फलेरिया का ऑन द स्पोर्ट दवा खिलाया गया एवं इस लाईलाज बीमारी के रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया। उपप्रमुख ने लोगों से फाइलेरिया का दवाई खाने…

Read More

कांवरिया संघ के लिए पुर्वी जिप सदस्य गीता देवी ने भंडारा का आयोजन किया

  संजय सागर बड़कागांव : शनिवार को बड़कागांव प्रखंड के इंद्रा मोड़ में 35 से 40 कांवरिया संघ के शिव भक्तों के बीच बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी एंव जिप सदस्य प्रतिनिधि सह समाज सेवी दीपक करमाली की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया।इनके नेतृत्व में कावरियों के बीच चना , शर्बत एंव भोजन का वितरण किया गया।जिप सदस्य गीता देवी ने कहा कि बड़कागांव से हजारो की (जलयात्रा) श्रद्धालु रजरप्पा मंदिर के भैरवी नदी से जल उठाकर चौथी सोमवारी को बुढ़वा महादेव मंदिर महूदी पहाड़ (बड़कागांव)…

Read More

कांवड यात्रा में भूत प्रेत की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, लगे बोलबम के जयकारें

  साकची बाजार शिव मंदिर कमिटी की कांवड यात्रा में शामिल हुए 1000 से अधिक श्रद्धालु   जमशेदपुर: सावन मास में रविवार की सुबह साकची बाजार श्री शिव मंदिर कमिटी द्वारा निकाली गई विशाल कांवड यात्रा में 1000 से अधिक कावड़ियों ने संकल्प के साथ भाग लिया। इस दौरान मानगो स्वर्णरेखा नदी से जल उठाने के बाद ढाई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर श्री श्री साकची शिव मंदिर पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी सुधा गुप्ता…

Read More

भाजपा उलीडीह एवं मानगो मंडल ने वीर शहीद खुदीराम बोस को किया नमन

  जमशेदपुर : देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले एक महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बालक खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार भाजपा मानगो एवं उलीडीह मंडल के संयुक्त तत्वाधान में मानगो शहीद खुदीराम बोस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर चलने की ओर मातृत्व प्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। मौके पर उलीडीह मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह सिसोदिया, मानगो…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने यादव समाज के सामुदायिक भवन का अनावरण कर किया भूमि पूजन

  जमशेदपुर : यादव समाज के लोगों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सामुदायिक भवन की बहुत पुरानी मांग थी। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य एवं खाद आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को यादव समाज के लिए सोनारी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए समाज के लोगों के साथ भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर पूरे विधि विधान से नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।यादव समाज के विकास, सामाजिक…

Read More

भाड़े के पिस्टल से साजिश कर दोस्त से अपनी ही कार पर चलवाई गोली

  दो गिरफ्तार, देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और कार बरामद जमशेदपुर : बीते 8 अगस्त की रात्रि लगभग 11 बजे ओलीडीह थाना अंतर्गत आजाद बस्ती मुस्लिम कब्रिस्तान रोड नंबर 14 में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया। जिसके बाद वादी मो. शादाब के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला भी दर्ज किया। वहीं मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का…

Read More

विधायक सरयू राय ने बाबूडीह में जाहिरा स्थल चहारदीवारी का शिलान्यास किया

  – कहा जो काम अधूरे हैं, वो अतिशीघ्र पूर्ण होंगे   जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने रविवार को बाबूडीह कोंदाबस्ती स्थित जाहिरा स्थल की चहारदीवारी का शिलान्यास किया। 11 लाख रुपए की लागत से यह कार्य होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबूडीह जाहिरा के अलावा बिरसानगर, सीतारामडेरा, कल्याण नगर, बागुनहातु, लक्ष्मीनगर, बागुननगर, डुंगरी टोला, बाबूडीह लाल भट्टा आदि क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की लागत से सरना, मसना, जाहिरा, ग्राम स्थल, देशाऊली और धुमकुड़िया भवन की दो दर्जन से अधिक योजनाओं को सम्बंधित विभाग जिला कल्याण एवं जेएनएसी…

Read More

मासूम से यौन शोषण मामले में वैन चालक को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

  जमशेदपुर : बीते शनिवार मानगो थाना अंतर्गत एक साढ़े तीन साल की स्कूली बच्ची से वैन चालक द्वारा यौन शोषण करने की सूचना पुलिस को मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वैन संख्या – बीआर 16 एल – 9296 को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चालक जयश्री तिवारी मानगो दाईगुटटू का रहने वाला है। मामले का खुलासा रविवार को पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी सह ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने प्रेसवार्ता कर किया। मौके…

Read More

जिला प्रशासन एवं थैलेसीमिया सोसायटी ने किया ‘मेगा थैलेसीमिया जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित”

  बतौर मुख्य अतिथि डीसी हुए शामिल, कहा जन-जागरूकता लाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अहम   जमशेदपुर : कदमा रामजनम नगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल सभागार में “मेगा थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन जिला प्रशासन एवं थैलेसीमिया सोसायटी जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिले के डीसी अनन्य मित्तल समेत अतिथियों द्वारा किया गया। इस मेगा जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक रोग के कारण एवं उससे बचाव के उपायों पर चर्चा करते हुए युवाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना रहा और…

Read More

परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन सिंधारा महोत्सव

  जमशेदपुर: परसुडीह चर्च रोड स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं द्वारा श्री शिव हनुमान दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की संध्या सावन सिंधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हरे रंग समेत रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर कर खूब मौज मस्ती भी की। साथ ही महिलाओं ने गीत-संगीत पर झूमते हुएं अपना हुनर भी दिखाया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद भी लिया। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सावन सिंधारा उत्सव हमारी संस्कृति व धरोहर है। इससे समाज में परस्पर प्रेम की भावना…

Read More

31 अगस्त या 1 सितंबर को जमशेदपुर में सभी राज्यों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक

  लघु भारत स्मारक के लिए टाटा मोटर्स के अफसरों के साथ सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण   जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने शनिवार को लघु भारत का सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, धार्मिक और पौराणिक स्मारक खड़ा करने के लिए उपयुक्त स्थल की तलाश में टाटा मोटर्स के अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। बताते चलें कि सरयू राय ने टाटा मोटर्स प्रबंधन के अफसरों के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि जमशेदपुर में इस तरह का स्मारक खड़ा करने के लिए उपयुक्त स्थल का आवंटन किया जाए। उनके प्रस्ताव पर…

Read More

सहयोग फाउंडेशन और विप्र सेना 24 को मनाएगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह खाटू श्याम महोत्सव

  गोमो: धनबाद में सहयोग फाउंडेशन के सदस्यों की बैठक शनिवार को बस स्टैंड स्थित होटल द वेन्यू में नीतू तिवारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया की आगामी 24 अगस्त को धैया स्थित आमंत्रण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया की कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इसमें नन्हे बच्चे से लेकर 12 साल के…

Read More

तोपचांची झील के पानी को फिल्टर करा कर सप्लाई किया जाए : ब्रजेंद्र सिंह 

  गोमो: आज धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और सदस्य मदन महतो शमशेर आलम राजू प्रमाणिक ने जनता की शिकायत पर तोपचांची झील पहुंचकर झील का जायजा लिया वहां के कुछ कर्मचारियों से भी बात किया निरीक्षण के बाद श्री सिंह ने बताया की कतरास सिजुआ छाता बाद तेतुलमारी पांडेडीह जगहों पर जो तोपचांची झील से पानी सप्लाई होता है वह पीने लायक तो नहीं स्नान करने लायक भी नहीं है लगता है मिट्टी से घुला हुआ पानी को सप्लाई किया जा रहा है फिल्टर हो…

Read More

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह से दीप नारायण सिंह ने मुलाकात कर टुंडी से संबंधित विषयों पर की चर्चा

  गोमो/दिल्ली: 10 अगस्त 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने केन्द्रीय पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात की और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान टुंडी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा किया। श्री सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को टुंडी क्षेत्र से अवगत कराते कहा कि धनबाद जिला अंतर्गत टुंडी विधानसभा क्षेत्र पूर्ण रूप से कृषि बहुल क्षेत्र है। टुंडी में पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।…

Read More

मृतक के परिजनों को मिलेगा 29.50 लाख मुआवजा, शव उठा

  टंडवा: एनटीपीसी प्लांट परिसर में मजदूर कृष्णा पासवान के परिजनों को 29.50 लाख मुआवजा मिलेगा। इसमें एजेंसी केपीसीएल कंपनी की ओर से 18 लाख और इंश्योरेंस से 11.50 लाख की राशि परिजनों को मिलेगा। मुखिया पति सुभाष दास ने बताया कि फिलहाल एक लाख नगद और एक सप्ताह के अंदर परिजनों को कंपनी की ओर से 17 लाख दिये जायेंगे। जबकि इंश्योरेंस राशि नियमों के तहत् मिलेगा।बताया गया कि एनटीपीसी प्लांट में किसी की मौत पर 18 लाख का मुआवजा अबतक के इतिहास में सबसे अधिक है। इसके पूर्व…

Read More

विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में मोहरदा पेयजल परियोजना फेज-2 को लेकर हुई अहम बैठक

  27 अगस्त भुवनेश्वरी मंदिर के पास होगा पानी टंकी का शिलान्यास   जमशेदपुर: मोहरदा पेयजल परियोजना फेज-2 के तहत पानी की दो टंकियां बनाई जाएंगी। ताकि लोगों को समय से गुणवत्तायुक्त पेयजलापूर्ति हो सके। जिसमें से पानी की एक टंकी भुवनेश्वरी मंदिर के पास और दूसरी टंकी बिरसानगर स्थित जीएसआर के पास बनाई जाएगी। इस दौरान एक नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटकवेल के निर्माण पर चर्चा भी हुई। जेएनएसी में संपन्न इस बैठक की अध्यक्षता सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति सह पूर्वी के विधायक सरयू राय ने…

Read More

सोनारी में शेखर-शेरु बिल्डर ने मचा रखा है आतंक, धड़ाधड़ कर रहे हैं अवैध बिल्डिंगों का निर्माण, विभाग मौन 

  जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट की फटकार के बाद जहां एक ओर जमशेदपुर अक्षेस विभाग शहर के बिल्डिंगों के बेसमेंट को खाली कराकर पार्किंग में तब्दील करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोनारी के बिल्डर शेखर-शेरु ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। इन बिल्डरों को ना ही विभाग का खौफ और ना ही जिला प्रशासन की कोई फिक्र है। जिसके कारण ये क्षेत्र में धड़ाधड़ अवैध बिल्डिंगों का निर्माण करते जा रहे हैं। इनके द्वारा नक्शा का विचलन कर सोनारी कागलनगर रोड नंबर 4 में एक, कागलनगर…

Read More

सिदगोड़ा बाबूडीह ग्वाला बस्ती में दो पक्षों में कचरे को लेकर हुआ विवाद, चली तलवार, दो गंभीर रूप से घायल 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह बाबूडीह ग्वाला बस्ती में शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे दो पड़ोसियों के बीच कचरे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे तलवार और बोल्डर से हमला कर दिया। जिसमें दोनों से पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना में पहले पक्ष से जयकृष्ण झा, उनकी पत्नी बेबी झा और बेटा रोहित झा शामिल हैं। घटना में बेटे के सर पर तलवार से गंभीर चोटें आई है। इसी तरह जयकृष्ण…

Read More

हरली में तीन लाख चालीस हजार ₹ का बना नाली एक साल में ही धंसा 

  बड़कागांव:हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के हरली पंचायत स्थित बेला सोती के पास 3,40000 से निर्मित नाले एक साल में ही ध्वस्त हो गया. यह नाला 15 वे वित्त आयोग मद से बनाया गया है. इसका अध्यक्ष हरली निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष चुरामन महतो है. इसका योजना संख्या 06.22- 23 है.एक्टिविटी संख्या 67018 467 है. इस नाले का निर्माण चुरामन महतो के घर से लेकर नाला (सोती) तक बनाया गया है. इस संबंध में किसानों का कहना है कि बहुत ही कम समय में नवनिर्मित नाली टूट गया नाली…

Read More