6 सितम्बर को मानगो फ्लाईओवर के पीलर का निर्माण कार्य होगा शुरू : बन्ना गुप्ता

  मंत्री ने मानगो की जनता से की अपील, इस शुभ कार्यक्रम में हो शामिल   जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट मानगो फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण खुशखबरी मिली हैं। तकनीकी रूप से फ्लाई ओवर निर्माण के लिए किया जा रहा पाईल टेस्ट सफल रहा हैं। इसकी जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो की जनता से किया वादा अब पूरा होगा। 27 अगस्त से किया जाने वाला पाईल टेस्ट…

Read More

राज्यपाल ने बिरसानगर हुरलुंग पंचायत भवन में ग्रामीणों से किया संवाद

  योजनाओं का क्रियान्वयन सही एवं गुणात्मक हो, यह जिम्मेदारी आप सभी की है – राज्यपाल   जमशेदपुर : झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को जिले के बिरसानगर हुरलुंग पंचायत भवन में ग्रामीणों को संवाद करते हुए कहा कि मैं आप सभी से यह जानने आया हूं कि आपको विभिन्न योजनाओं का लाभ सही से मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही एवं गुणात्मक हो, यह जिम्मेदारी आप सबकी भी है। किसी भी योजना के लाभ प्राप्त करने में आ रही…

Read More

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में विधायकों ने किया परिसंपत्ति का वितरण 

  11 प्रखंड के 16 पंचायत और 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर   जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। वहीं 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार 11 प्रखंड के 16 पंचायत और 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अब तक 24599 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं और जिनमें से 4759 का निष्पादन भी किया जा चुका है। वहीं पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर विधायक…

Read More

झारखंड सिपाही भर्ती : उत्पाद सिपाही बहाली में एक और युवक की मौत, अब तक 12 की गई जान

  मेदिनीनगर: राज्य में उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए दौड़ का आयोजन जारी है. यह दौड़ 22 अगस्त से शुरु हुई है और 4 सितंबर तक चलेगी. अब तक कुल एक दर्जन युवाओं की मौत हो गई है, वहीं एक सौ से अधिक युवा बेहोश हो गए. आज सुबह पलामू जिले के रहने वाले दीपक कुमार ने मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया. अब मृत युवाओं की आकंड़ा एक दर्जन हो गया है. युवक की पहचान दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है. दीपक की उम्र 25 साल…

Read More

उत्पाद सिपाही बहाली में युवाओं का नरसंहार कर रही हेमंत सोरेन की सरकार: अमर बाउरी

  मेदिनीनगर: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर नरसंहार करने का गंभीर आरोप लगाया है. पलामू दौरे के दूसरे दिन उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया के दौरान 14 अभ्यर्थियों की मौत पर उन्होंने कहा की झारखंड की यह सरकार नौकरी नहीं बांट रही, नरसंहार कर रही है. किसी एक प्रक्रिया के तहत इतनी मौतें होना नरसंहार से कम नहीं है. सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा।अमर बाउरी ने कहा की जिस तरह उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में एक के बाद एक मौतें हो रही…

Read More

ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी पलामू पुलिस

  मेदिनीनगर: पलामू झारखंड के नक्सल इलाके में ग्रामीणों के विवाद के निपटारे के लिए पुलिस गांव स्तर पर ही पहल करेगी. ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. ताकि उनके विवाद का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो जाए. नक्सल हिट इलाके में मौजूद पिकेट को आउटपोस्ट (ओपी) में अपग्रेड किया जाएगा।पलामू, गढ़वा और लातेहार में नक्सल विरोधी अभियान के लिए 70 से अधिक पिकेट बनाए गए हैं. कई पिकेट स्थाई तौर पर कार्य कर रहे हैं जबकि कई अस्थाई तौर पर कार्य कर रहे…

Read More

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से शहर में लगा गंदगी का अंबार: विनोद सोनी

  मेदिनीनगर: बहुजन समाज पार्टी के डाल्टनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार (सोनी ) अधिवक्ता ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि, मेदनी नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल के वजह से,शहर में जगह जगह कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। बदबू मार रही है,दुर्गंध काफी है जिसके वजह से मछडो प्रकोप तीव्र गति से बढ़ी है प्रत्येक घर में तेजी से बीमारी फैल रही है।कूड़ा डालने के लिए लोग एक दूसरे के घर के सामने, दुकान के सामने कूड़ा डाल दे रहे हैं। जिसके वजह से…

Read More

गढ़वा के डंडई प्रखंड में धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

  गढ़वा: गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड के सोनेहारा गांव में महिलाओं को झांसे में लेकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।डंडई पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मामला डंडई प्रखंड के सोनेहारा गांव का है। गांव के जोरीदामर टोला पर कल तीन लोग आधा दर्जन महिलाओं से ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थना कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग पहुंच गए। गांव के लोगों…

Read More

उत्पाद सिपाही बहाली ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान की मौत

  मेदिनीनगर: पलामू उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक जवान की मौत हो गई है. वहीं एक अभ्यर्थी की मौत रांची के मेदांता में हो गई है. मृतक जवान अजीत कुजूर लातेहार जिला बल में तैनात थे और गुमला के रहने वाले थे. अजीत कुजूर पलामू के चियांकि भर्ती केंद्र में तैनात थे. रविवार को दौड़ के दौरान उन्होंने ड्यूटी भी की थी।सोमवार को अजीत कुजूर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे।वह सीआरपीएफ 112 बटालियन के कैंपस में रहा करते थे. ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर जांच की…

Read More

आपसी विवाद में दो भाइयों के बीच हुए मारपीट में एक भाई घायल

  मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए मारपीट में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसे अपने बड़े भाई विपिन बिहारी सिंह से बहस हो गई।बहस इतना बढ़ गया कि विपिन बिहारी सिंह और उसका बेटा बिट्टू सिंह लाठी डंडे से पीट कर मुकेश सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा…

Read More

इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के मामले में एनजीटी में हुई सुनवाई

  प्रतिवेदन शपथ पत्र पठनीय नहीं, दोबारा दायर करने का आदेश   जमशेदपुर: सीतारामडेरा स्थित भुईयांडीह के इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के संबंध में जारी नोटिस के विरूद्ध बस्ती वासियों द्वारा एनजीटी की कोलकाता बेंच में दायर आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई। जिसमें बस्तीवासियों की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता संजय उपाध्याय ने बेंच के समक्ष तर्क दिया कि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त ने न्यायालय के समक्ष संयुक्त जांच समिति का जो प्रतिवेदन शपथ पत्र दाखिल किया है, उसका अनुलग्नक-2 पठनीय है ही…

Read More

जुगसलाई दादी मंदिर में भादो अमावस्या पर भजन कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

  जमशेदपुर: जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी भादो मास अमावस्या को उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धा और विश्वास के साथ भादो अमावस्या पर झुंझुनू वाली श्री राणी सती दादी जी की विशेष पूजा सुबह 6.30 बजे से प्रारंभ हुई। इस दौरान मंदिर के पुजारी बिमल पाण्डेय ने पूजा कराई। जहां पूजा और दर्शन के लिए दिन भर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। जिससे मंदिर में मेला जैसा माहौल बना रहा। वहीं संध्या 6.20…

Read More

उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक खुर्द मे ग्राम शिक्षा समिति का गठन अनुज बने अध्यक्ष मैटुना संयोजिका

  सिमरिया संवाददाता: प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक खुर्द में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन पर्यवेक्षक बोधन कुमार की उपस्थिति में किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता अशोक कुमार दांगी और संचालन शंकर कुमार साहू ने किया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के लिए 12 सदस्यों का सर्व समिति से चुनाव किया गया। चुने गए सदस्यों में अध्यक्ष के लिए अनुज कुमार शर्मा और शिवकुमार दांगी ने अपना दावा पेश किया। आम सहमति नहीं बनने पर चुनाव कराया गया। जिसमें अनुज कुमार शर्मा विजय रहे। सर्व सम्मति से रेणु…

Read More

बागबेड़ा में कुम्हार समाज का वार्षिक आम सभा संपन्न, लेखा जोखा किया पेश 

  जमशेदपुर : बागबेड़ा में कुम्हार समाज की वार्षिक आम सभा बाबूलाल प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन शंकर प्रजापति ने किया। इस सभा में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक उपस्थिति रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के प्रदेशाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, जिलाध्यक्ष तेतर प्रजापति और जिला समिति के संरक्षक सह वर्तमान में झारखंड मटिकला बोर्ड के सदस्य गंगाधर प्रजापति भी मौजूद थे और जिन्हें माला पहनकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं…

Read More