मेक्सिको सिटी : दक्षिण मेक्सिको में रविवार तड़के हुए ट्रक हादसे में एक नाबालिग लड़की समेत 10 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी मेक्सिको के नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) के हवाले से दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक दक्षिणी राज्य चियापास में पिजीजियापन-टोनला राजमार्ग पर 27 क्यूबाई प्रवासियों को ले जा रहा था। यह हादसा इसी राजमार्ग पर हुआ। शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर तेज गति से ट्रक चला रहा था। उसके नियंत्रण खो देने से ट्रक पलट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया।
Related posts
-
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लोगों को पर्यावरण के... -
मदरसे से किताबें चुराने के आरोप में दो अनाथ बहनों पर जुल्म, उंगलियां जला दी गईं
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तुलंबा इलाके से दिल दहला देने वाला वाकया सामने... -
अमित शाह ने झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में किया रोड शो
रांची : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के चुटिया राम मंदिर से सरस्वती...