चांडिल में ट्रेलर की चपेट में आकर एक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का आनन फानन में इलाज शुरू किया गया। मृतक प्रजा मंडल और घायल धीरेन चंद्र महतो दोनों छोटा गम्हरिया नामो टोला के रहने वाले हैं। मामले में बताया जा रहा…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण 

  जमशेदपुर : स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो डिमना रोड राजस्थान भवन में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो में रहने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगो को झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया। जिससे इन लाभुकों का पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मेंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आवेदन…

Read More

आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

  डीसी और डीडीसी सदर प्रखंड के पूर्वी कीताडीह पंचायत के शिविर में हुए शामिल   जमशेदपुर : राज्य सरकार के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला में शुक्रवार से ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। वहीं 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन 10 प्रखंड के 18 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसी अनन्य मित्तल द्वारा जमशदेपुर सदर प्रखंड के पूर्वी कीताडीह पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। जिसमें डीडीसी…

Read More

डीसी ने डेंगू पर नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक

  जमशेदपुर : जिले में डेंगू के प्रसार को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। नगर निकायों में लार्वा जांच अभियान हो या साफ-सफाई, फॉगिंग, लापरवाही बरतने वालों से जुर्माना वसूलना सभी एहतियातन कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार डीसी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य पदाधिकारियों तथा निजी अस्पताल, कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अबतक के कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में डीडीसी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, वीबीडी पदाधिकारी डॉ ए मित्रा, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ असद,…

Read More

बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 की प्रथम तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसमें बताया गया कि वार्षिक जमा ऋण अनुपात में बैंकों द्वारा 50.19 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले 53.86 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के कुल 8,47,428 खातों में से…

Read More

बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों के जेवर लेकर उच्चके फरार

  मेदिनीनगर: पलामू जिले के सतबरवा के अंसार मुहल्ले में स्थित साक्षी ज्वेलर्स सह बर्तन दुकान पर पार्क की गयी बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपये के जेवर लेकर उच्चके बुधवार रात फरार हो गये। दुकान मालिक ज्वेलरी डिक्की में रखकर एक व्यक्ति से मिलने गया था। एनएच 75 रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर घटना होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन (टू) बसंत दुबे एवं राजीव रंजन (वन) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ कर दी है।बताया…

Read More

पलामू टाइगर रिजर्व में शिकारियों का आतंक: तीन शिकारी गिरफ्तार, बाघ और तेंदुआ के शिकार की वारदातें उजागर

  मेदिनीनगर: पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में वन्य जीवों के शिकार का सिलसिला उजागर हुआ है। वन विभाग की सक्रियता से तीन शातिर शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने बाघ और तेंदुआ समेत कई जंगली जानवरों का बेरहमी से शिकार किया था। वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) सत्यम कुमार ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक सप्ताह पूर्व झारखंड के जमशेदपुर वन क्षेत्र के मांगो रेंज के रेंज ऑफिसर दिग्विजय सिंह ने तेंदुआ की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन…

Read More

ढलाई करने के दौरान छत से गिरकर मजदूर घायल

  मेदनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के जोड गांव में ढलाई करने के दौरान एक मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल मजदूर जोड गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह गांव के एक व्यक्ति के यहां ढलाई का काम कर रहा था। इसी बीच छत से गिर कर वह गंभीर से घायल हो गया। इसके बाद ढलाई कर रहे अन्य मजदूरों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी…

Read More

लातेहार में आसमानी बिजली का कहर : फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात की चपेट में 2 खिलाड़ियों की मौत, 11 घायल

  लातेहार: बड़ी खबर लातेहार से है जहां फुटबॉल मैदान में आसमानी बिजली गिरने से 2 खिलाड़ियों की मौत हो गई. वहीं 11 खिलाड़ी घायल बताये जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के इटके गांव अंतर्गत फुटबॉल मैदान में मैच अपने चरम पर था. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में कुल 13 खिलाड़ी आ गये. इधर हादसा के बीच सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. हादसे में 2 खिलाड़ियों को प्रारंभिक जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया. वहीं 11 लोगों का…

Read More

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की शर्मिला वर्मा ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान

  मेदिनीनगर: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगातार *सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाता है ताकि सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।इसी क्रम में आज टीम वरदान के.जी स्कूल पहुंची जहां सैकड़ों छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दंड के प्रावधान की जानकारी दी गई। ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद ने सभी के सवालों का जवाब दिया और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी साथ ही इन नियमों को तोड़ने पर सजा की जानकारी भी दी।मयूरेश द्विवेदी ने सभी…

Read More

शिकायत निवारण दिवस मनाया गया

  मेदिनीनगर: नालसा व झालसा के दिशा निर्देश पर पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 30 अगस्त शुक्रवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में शिकायत निवारण दिवस मनाया गया। जिसके तहत कारा में बंदियो का समस्याएं सुनी गई व उसका निपटारा करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय , असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय व जेलर प्रमोद कुमार के समक्ष बन्दियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी ।जिसका निवारण के लिए आश्वासन…

Read More

पलामू पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आमसभा का आयोजन

  मेदिनीनगर: 29 अगस्त को पुलिस अधीक्षक, पलामू की अध्यक्षता में पुलिस केन्द्र, पलामू में पुलिस आम सभा का आयोजन किया गया। पुलिस आम सभा में पुलिस अधीक्षक, पलामू सहित 1. श्री मुकेश कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद 2. श्री नौशाद आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर 3. श्री मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) 4. श्री राजेश यादव, पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान), पलामू 5. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) 6. श्री सुरेश राम, पुलिस निरीक्षक, शहर अंचल 7. श्री अनिल कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, पाटन अंचल 8.…

Read More

सूर्य मंदिर विकास समिति ने अधिकारियों को थियेटर के विरोध में सौंपा ज्ञापन 

  टंडवा: सूर्य मंदिर विकास समिति का पर्यवेक्षक दल शुक्रवार को चतरा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ सिमरिया से मुलाकात कर गणेश महोत्सव के दरमियान थिएटर आयोजन पर रोक लगाने की मांग की। इस संदर्भ में पर्यवेक्षक दल ने ज्ञापन अधिकारियों को सौंप कर विधि व्यवस्था में आने वाली व्यवधान से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेश सोनी ,कुलदीप साहू वासुदेव रवि, बिगुल प्रसाद आदि ने कहा कि थिएटर आयोजन समिति द्वारा प्रशासन को गुमराह कर रंगमंच व नाट्यशाला के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर अनुमति प्राप्त करने…

Read More

कशमकश के बीच 14 वें दिन शिवपुर के हड़गड़ा रेलवे साइडिंग से रैक लोडिंग हुआ शुरू

  टंडवा: शिवपुर रेलवे साइडिंग में हक-अधिकार व रोजगार सहित सोलह सूत्री मांगों को लेकर बीते 16 अगस्त से जारी आंदोलन शुक्रवार को चौदहवें दिन पूर्ण विराम लगा। पुलिस के 150 जवानों के तैनाती के बीच भारी कशमकश के साथ शुक्रवार को दो बजे दिन शिवपुर के नेक लाईन हड़गड़ा रेलवे साइडिंग में कोल डिस्पैच और रैक लोडिंग का कार्य आरंभ हो गया। इसके पूर्व झामुमो से जूडे रैयत विस्थापित मोर्चा द्वारा मांगों को लेकर जारी आंदोलन के कारण पिछले तेरह दिनों तक उक्त साइडिंग में कोल डिस्पैच और रैक…

Read More

एनटीपीसी कर्णपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस जोश और उत्साह से मना

  टंडवा: एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा मे 2024 का राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और जोश से मनाया गया। जिसमें महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का प्रदर्शन किया।   इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ए. के. शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में, श्री शुक्ला ने टीमवर्क, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर…

Read More

डॉक्टर अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को किया गिरफ्तार

  लोडेड देसी पिस्टल, कार, नंबर प्लेट और कपड़े बरामद जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत क्लीनिक चलाने वाले डॉ बी मंडल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चंदन गोप, रोहित सिंह और त्रिदेव गोप शामिल है। साथ ही इनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोडेड देसी पिस्टल, बिना नंबर की मारुति बलीनो कार, दो नंबर प्लेट, पहने हुए कपड़े के साथ साथ मोबाइल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा शुक्रवार राजनगर थाने में एसपी मुकेश कुमार…

Read More

अपराधी रवि का सुभाष की भतीजी के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग, धमकाया

  रास्ते से हटाने के लिए साथियों के साथ मिलकर रवि ने की फायरिंग   – पांच गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद   जमशेदपुर : बीते दिनों आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती निवासी सुभाष प्रमाणिक पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने घटना को कारित करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राजू कुम्हार उर्फ टकला, रवि नायक, शंभू महतो, शुभम मोहंती उर्फ आलोक और दीपांकर भुइंया शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो देसी पिस्टल, दो कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक मैगजीन…

Read More

जुगसलाई दादी मंदिर में भादी मावस उत्सव 2 सितंबर को

  जमशेदपुर: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में भादी मावस उत्सव धार्मिक कार्यक्रम 2 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान सुबह 5.30 बजे मंदिर का पट खुलेगा और 06.30 बजे आरती होने के बाद दिन भर पूजा एवं जात का कार्यक्रम चलता रहेगा। दादी के दरबार को रंग बिरंगे खुशबूदार फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी। जिससे मंदिर में मेला जैसा माहौल रहेगा। वहीं संध्या…

Read More

कदमा पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, स्कूली बच्चियों को करता था अश्लील इशारे

  जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्टैंड के पास टेंपो लगाकर स्कूल आने-जाने वाली बच्चियों को अश्लील इशारे करने के मामले में पुलिस ने थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बिस्टुपुर क्षेत्र के धातकीडीह सोनार लाइन रेडियो मैदान निवासी मो. मुन्ना को गिरफ्तार कर गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी मुन्ना चालक है। वह कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर तीन से साकची गोलचक्कर के बीच टेंपो चलाता था। वह अक्सर टेंपो लेकर…

Read More

मानगो में सब्जी विक्रेता अजगर गले में लेकर कर रहा था तमाशा, गले को जकड़ा, हो गई मौत

  जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड बकरी बाजार हीरा होटल के पास गुरुवार की सुबह बोड़ाम रापचा गांव निवासी सब्जी विक्रेता 55 वर्षीय हेमंत सिंह सरदार अजगर सांप को गले में डालकर तमाशा कर रहा था। इसी बीच सांप ने उसकी गर्दन को जकड़ लिया। जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। किसी तरह लोगों ने सांप को उसके गले से निकाला और इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां…

Read More

अधिवक्ता प्रवीण दुबे मौत प्रकरण के अनुसंधान की उठी मांग

  जमशेदपुर बार एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कामकाज रखा बंद   जमशेदपुर: शहर के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की राजस्थान जयपुर स्थित चित्रकूट थाना अंतर्गत एक होटल में हुए हादसे के दौरान मौत होने के प्रकरण की गहन जांच की मांग पर गुरुवार जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्हें वकीलों की चिंता से अवगत भी कराया गया। इस दौरान अनुसंधान पर बल भी दिया गया। वहीं एसएसपी ने कहा कि वे जयपुर के पुलिस कमिश्नर…

Read More

वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, पारा शिक्षक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, हथियार बरामद

  जमशेदपुर : पशु अंग तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके तहत विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनकी निशानदेही पर जानवर के अंग, जाल, हथियार समेत कई सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में जाकिर हुसैन, दिनेश्वर सिंह और विजय यादव शामिल हैं। जिसमें एक पारा शिक्षक भी है। उक्त जानकारी गुरुवार वन विभाग कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जमशेदपुर डीएफओ सबा आलम ने दी। मौके पर रेंजर दिग्विजय…

Read More

गणेश पूजा समिति के सदस्यो ने विधायकों की आमंत्रित

  बड़कागांव :बड़कागांव डेली मार्केट में गणेश महोत्सव बनाने को लेकर बैठक हुई. इसके लिए कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सचिव, लालन कू सोनी, कोषाध्यक्ष अंकित वर्मा, संजोजक गौतम वर्मा , सदस्य_गौमत कुशवाहा संदीप पंडीत आदि कमेटी के सदस्यों ने विधायक अंबा प्रसाद से मिलकर शामिल होने का आमंत्रित किया. विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि समिति के सदस्यों को भरपूर सहयोग किया जाएगा. विधायक पूजा में शामिल होने का आश्वासन दिया.

Read More

हर रोज सड़क जाम होने से फंसते हैं एंबुलेंस एवं स्कूली बच्चे

  संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव में हर दिन हर घंटो सड़क जाम की स्थिति रहती है. बड़कागांव में दिन भर घंटे दर घंटे सड़क जाम रहने से लोग परेशान रहते हैं. इससे बड़कागांव के लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किल होता है. सड़क जाम में एंबुलेंस का फंसना आम बात हो गयी है. एंबुलेंस के मरीज दर्द से तड़पते रहते हैं. 27 अगस्त को 2:00 बजे बड़कागांव चौक में एक एंबुलेंस 20 मिनट तक फंसा रहा. स्कूली बच्चे भी घर जाने के दौरान जाम में फंसे रहे. बड़कागांव ,केरेडारी,…

Read More

एनजीटी द्वारा रोक लगने के बाद भी बालू का अवैध धंधा जोरों पर

  बड़कागांव : एनजीटी द्वारा रोक लगने के बावजूद भी बड़कागांव प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है. बरसात के दिनों में भी नदियों से बालू का अवैध उठाव व भंडारण थम नहीं रहा है. अवैध बालू का भंडारण के कई कम्पनियों में बालू का स्टॉक यार्ड बना दिया गया है. बालू माफियाओं द्वारा अधिकांश स्थान में सैकड़ो ट्रैक्टर बालू का अवैध भंडारण किया गया है.जलस्त्रोतों के संरक्षण के लिए खनन विभाग ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के अवैध उठाव, उत्खनन व परिवहन…

Read More