एमजीएम अस्पताल में इलाजरत महिला पर गिरा ऑक्सीजन सिलेंडर, इलाज के दौरान हुई मौत

  – स्वास्थ्य मंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए डीसी से तीन दिनों के अंदर जांच कर क कही कार्रवाई की बात जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत गम्हरिया निवासी 50 वर्षीय महिला वैशाली शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे अपने बेड से नीचे गिर गई। जिसके बाद उसपर दो ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर गिर गया। जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई। वहीं इलाज के क्रम में सुबह लगभग 10:30 बजे उसकी मौत भी हो गई। मामले में मृतक के बेटे गुरुचरण ने बताया…

Read More

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीसी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : आगामी 10 सितंबर को डोबो काजू मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार डीसी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में बैठक कर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुक शामिल होंगे। उनके आवागमन, बैठने की व्यवस्था, अल्पाहार आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपस में…

Read More

स्वच्छ वायु दिवस पर जमशेदपुर अक्षेस ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

  जमशेदपुर : स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर शनिवार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा सोनारी स्थित दोमुहानी पार्क कैलाश सरोवर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कार्यालय के सभी नगर प्रबंधक, अभियंता, नगर मिशन प्रबंधक, जमशेदपुर शहर के स्वच्छ ब्रैंड अम्बेसडर, एनजीओ स्वच्छता पुकारे, निश्चय फाउंडेशन व हौसलों की उड़ान समेत अन्य संस्था उज्जीवं स्मॉल फाइनेंस बैंक, कार्यालय के सभी पर्यवेक्षक, कर्मी और स्थानीय समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वायु…

Read More

आगामी 16 सितंबर हर्षोल्लास के साथ मनेगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी 

  जमशेदपुर: आगामी 16 सितंबर अकीदत व एहतराम के साथ 16 वां जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इस अवसर पर मानगो गांधी मैदान से विशाल जुलूस निकाला जाएगा और जो साकची आमबगान से होते हुए धातकीडीह सेंटर मैदान में जाकर संपन्न होगा। इसके आयोजन को लेकर तंजीम अहल ए सुन्नत व जमात की एक अहम बैठक मदरसा फजूल उलूम हॉल में आयोजित की गई। वहीं मुफ्ती आबिद हुसैन नूरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इंतजामिया के लोगों के साथ-साथ लौहनगरी के धार्मिक गुरुओं, मस्जिद के इमामों और बुद्धिजीवियों ने भी…

Read More

शहर में अवैध बिल्डिंगों का निर्माण जमशेदपुर अक्षेस की मंजूरी या मजबूरी, धड़ल्ले से बन रहे ऊंचे-ऊंचे बिल्डिंग 

  जमशेदपुर : बीते दिनों झारखंड हाईकोर्ट में प्रार्थी ने साल 2023 तक जमशेदपुर अक्षेस विभाग अंतर्गत 1246 अवैध भवनों के निमार्ण को लेकर एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि इसके अलावा अब भी 57 बिल्डिंग निर्माणाधीन है। साथ ही उन्होंने पीआईएल में 1246 भवनों को तोड़ने का आग्रह भी किया था। इसी तरह निर्माणाधीन बिल्डिंगों के काम को रोकने का आग्रह भी किया था। वहीं झारखंड हाईकोर्ट ने पीआईएल पर संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर अक्षेस विभाग को जोरदार फटकार लगाते हुए सभी बिल्डिंगों…

Read More

एमजीएम अस्पताल के वार्ड बॉय रहे नदारद, परिचित ने मरीज को खुद स्ट्रेचर पर लिटाकर पहुंचाया इमरजेंसी 

  जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में मरीजों को ले जाने के लिए वार्ड बॉय की नियुक्ति की गई है। मगर शनिवार की दोपहर लगभग 12:45 बजे सभी वार्ड बॉय नदारद दिखे। इसी बीच एक मरीज प्राइवेट एंबुलेंस से इमरजेंसी पहुंचा। जिसके साथ उसके परिचित भी मौजूद थे। इस दौरान पहले तो उन्होंने वार्ड बॉय की तलाश की। मगर नहीं मिलने पर खुद ही एंबुलेंस से उतारकर मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर इमरजेंसी के अंदर पहुंचाया। इस दौरान सभी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे थे। बताया…

Read More

आंगन में खेल रहे मासूम के जबड़े को कुत्ते ने दबोचा, एमजीएम में चल रहा इलाज 

  जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया दुग्धा पंचायत निवासी करुन कालिंदी के तीन वर्षीय बेटे आहन कालिंदी पर शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे एक कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से उसके जबड़े में गहरा घाव आया है। मामले में बताया जा रहा है कि स्थानीय बच्चों के साथ आहन सुबह घर के बाहर आंगन में खेल रहा था। इसी बीच एक कुत्ता…

Read More

माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने महाराष्ट्रियन अंदाज में की गणेश पूजा

  जमशेदपुर : सिने अदाकारा माधुरी दीक्षित के मशहूर फैन पप्पू सरदार ने शनिवार गणेश चतुर्थी को खास अंदाज में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने घर में महाराष्ट्र की पारंपरिक शैली में गणेश जी की पूजा की और जो पूरी तरह से महाराष्ट्रियन संस्कृति की झलक दिखाती है। वहीं पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी ने विधिवत पूजा कराई। पप्पू सरदार जो अपनी अनोखी श्रद्धा और माधुरी दीक्षित के प्रति प्रेम के लिए जाने जाते हैं, ने इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर को खास बनाने के लिए महाराष्ट्र की पारंपरिक पूजा…

Read More

आगामी 10 सितंबर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीसी ने डोबो काजू मैदान का किया निरीक्षण

  जमशेदपुर : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 10 सितम्बर को ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत चांडिल प्रखंड अंतर्गत काजू मैदान डोबो में आयोजित विशेष शिविर में शामिल होना प्रस्तावित है। जिसमें कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति तथा स्वीकृति पत्र वितरण किया जाना है। जिसके सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार डीसी अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग,…

Read More

461 करोड़ की लागत से 18 महीने में बनेगा फ्लाइओवर, मंत्री ने नारियल फोड़कर पिलर की रखी नींव

  जमशेदपुर : स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो और जमशेदपुर की जनता से किया हुआ अपना वायदा पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पिलर संख्या 30 के नींव कार्य का शुभारंभ पूर्ण वैदिक विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मानगो फ्लाइओवर को जमशेदपुर में यातायात की भीड़ को कम करने और कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शुक्रवार को सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने कुल 175 यूनिट रक्त भी संग्रह किया। इस शिविर में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा और जेएसयू अध्यक्ष रघुनाथ पांडे भी उपस्थित रहे। जिन्होंने कर्मचारियों के उत्साह की सराहना करते हुए जीवन बचाने में इस तरह की पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम…

Read More

एमजीएम अस्पताल से स्क्रैप की आड़ में जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर भी ले जा रहा था संवेदक

  अधीक्षक को नहीं थी सूचना, हस्तक्षेप के बाद वापस उतारे 8 सिलेंडर जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में निकले कंडम सामानों का टेंडर प्रेमलता इंटरप्राइजेज नामक ठेका कंपनी को मिला है। जिसके तहत शुक्रवार ठेका कंपनी के मालिक अमित तिवारी द्वारा इमरजेंसी विभाग में बने कमरे से कंडम सामानों को मजदूरों से उठवाकर दो 407 ट्रक में लोड करवाया जा रहा था। यह सारा काम दवा स्टोर के क्लर्क दीपक कुमार की देखरेख में चल रहा था। इस दौरान कमरे में रखे 8 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर को भी कंडम घोषित…

Read More

सीबीएसई द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में संत मरियम के 12 छात्र रांची के लिए हुए रवाना

  मेदिनीनगर: सीबीएसई क्लस्टर 3,पटना प्रमंडल द्वारा रांची में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संत मरियम विद्यालय से 12 छात्रों का चयन किया गया है। शारीरिक प्रशिक्षक आशुतोष पांडेय के निर्देशन में खेल प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को रांची के लिए रवाना किया गया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश एवं प्रधानाचार्य श्री कुमार आदर्श ने समस्त बच्चों को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी सिर्फ अपने माता-पिता का भविष्य नहीं बल्कि इस विद्यालय सहित जिले का भी भविष्य है, और हमें…

Read More

चोरी के सामान के साथ ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

  मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा नेनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत उपयोग 5 की जाने वाली पाइपों की चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। 4 सितंबर को अयोध्या कोल्हुआ के पास रखी गई 150 एमएम की डीआई पाइप टाटा अल्ट्रा ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 26 जीए – 8829) में लोड कर चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा छापामारी कर चोरी में इस्तेमाल किए गए ट्रक को जप्त किया गया। उसमें कुल 48 पीस डीआई पाइप लोड पाई गई। चोरी के इस मामले में…

Read More

वाहन चेकिंग अभियान में पकड़े गए वाहनों का 56,937 रुपया कटा चालान

  मेदिनीनगर: ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में गुरुवार की शाम शहर के छह मुहान चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोक कर उनकी गहनता पूर्वक जांच की गई।वही वाहन जांच के क्रम में बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड मोटरसाइकिल को जब्त कर उसे सुरक्षार्थ हेतु शहर थाना में रखा गया। इसके अलावा 8 टेंपो और 1 ट्रक को चालान के लिए सीजीएम कार्यालय और परिवहन कार्यालय भेजा गया। ट्रैफिक प्रभारी…

Read More

आहर में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

  मेदिनीनगर: पांकी थाना क्षेत्र के सगालीम गांव निवासी राजकुमार भुइयां उम्र 55 वर्ष की आहर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे राजकुमार भुइयां अपना खेत पटवन करने गए थे।इसी बीच आहार में डूबने से उनकी मौत हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक के परिजन और ग्रामीणों को मिला। घटनास्थल पर उन्हें देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पांकी थाना…

Read More

व्यक्ति की गला काट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  मेदिनीनगर: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में:  घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई है. मृतक व्यक्ति की पहचान घंघरी गांव के रहने वाले राजा यादव के रूप में हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए हैं।बता दें कि राजा यादव का मिट्टी का घर है, रात में अक्सर बिजली कटने के…

Read More

छतरपुर में स्वर्ण व्यवसाई से 15 लाख की लूट, तीन माह में तीन घटनाएं, उदभेदन एक में भी नहीं

  मेदिनीनगर: पलामू जिले के छतरपुर में एक बार फिर स्वर्ण व्यवसाई से 15 लाख की लूट हो गई है। चीरू गांव के समीप स्वर्ण व्यवसाई से हथियार के बल पर 15 लाख के आभूषणों की लूट हो गई है। तीन माह में तीसरी घटना होने से स्वर्ण कारोबारी में आक्रोश के साथ-साथ हड़कंप मच गया है इस संबंध में शुक्रवार को छतरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया पुलिस एक बार फिर अनुसंधान में जुड़ गई है।यहां यह भी बता दें कि अब तक हुई तीनों घटनाओं में से…

Read More

किन्नरों ने जलील राइन के परिवार के साथ की मारपीट

  मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के नावा टोली मोहल्ला में गुरुवार को जलील राइन के घर में घुस कर किन्नरों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के अनुशार जलील राइन के घर में एक बच्चा जन्म लिया था। उसी का बख्शीश लेने किन्नर गुरुवार की सुबह जलील राइन के घर पहुंचे थे।किन्नरों को उचित बख्शीश भी दिया जा रहा था। इसके बाद भी किन्नर मानने को तैयार नहीं थे।अंत में किन्नर जलील लाइन के परिवार के साथ वात्सलूकी करने लगे और परिवार के साथ मारपीट करने लगे। शुक्रवार…

Read More

मेहक हत्याकांड में फोरेसिंक टीम ने की जांच, ब्लड सैंपल लिए

  मेदिनीनगर: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई के 22 वर्षीय मेहक कुमार सिंह पिता कामेश्वर सिंह हत्याकांड की जांच के लिए रांची से फोरेसिंक टीम पहुंची। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची के मुकुन्द सिन्हा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल पर जाकर ब्लड सैंपल लिए एवं अन्य बिन्दुओं पर भी कई घंटे तक जांच की। उनके साथ तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार दल बल के साथ थे।बताते चलें कि तरहसी थाना क्षेत्र के बजलपुर पाठकपगार में अमानत नदी किनारे से 27 जुलाई को क्षत-विक्षत…

Read More

गोलमुरी एनटीटीएफ में मना शिक्षक दिवस, रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

  जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान सबसे पहले प्राचार्य प्रीता जॉन ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के महत्व को बताते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रीता जॉन और उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन से इसका शुभारंभ हुआ। वहीं मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस का इतिहास बताते हुए कहा कि शिक्षकों के अमूल्य योगदान की याद…

Read More

शिक्षक दिवस पर केक और चनाचुर खाकर एक दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार

  चार बच्चों का एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज, प्रभारी ने कहा गर्मी से बिगड़ी तबीयत   जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा बस्ती स्थित सरकारी नरेंद्र नगर राजकीय उच्च विद्यालय में गुरुवार की दोपहर फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना बच्चों के अभिभावकों को दी। सूचना पाकर आनन-फानन में अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और बच्चों को इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं…

Read More

डीसी ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 1 से 30 सितम्बर तक मनाया जा रहा पोषण माह

  जमशेदपुर : पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 1 से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को डीसी अनन्य मित्तल एवं डीडीसी मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में घूम-घूमकर महिलाओं और बच्चों को पोषण के बारे में जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से पोषण…

Read More

मेदिनीनगर में मोटरसाइकिल चोरी की घटना आम बात, जनता परेशान

  मेदिनीनगर: शहर में इन दोनों मोटरसाइकिल चोरी होने जा मामला थम नहीं रहा है। चोरी की इस घटना के बीच पुलिस प्रशासन भी अपना आंखे मूंदे हुवे है।इन दिनों शहर से दर्जन भर से अधिक दो पहिया वाहनों की चोरी हो जाने के बावजूद चोरी का यह सिलसिला थम नहीं रहा है।मोटरसाइकिल चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि बाजार क्षेत्र हो या शहर का गल्ली मोहल्ला घर के दरवाजे तक से चोर लोगों की मोटरसाइकिल की चोरी कर फरार हो रहे है।इसी तरह का मामला गुरुवार…

Read More

डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाया गया शिक्षक दिवस

  मेदिनीनगर: लेस्लीगंज प्रखंड के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय ओरियाकला में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से पंचायत के उप मुखिया के द्वारा शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एक सेवानिवृत्त शिक्षक को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही एक पौधा एक शिक्षक के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में उपमुखिया मुकेश मेहता और सेवानिवृत शिक्षक सचिदानंद मेहता के द्वारा दो पौधा रोपण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से पीरामल…

Read More