मैड्रिड : स्पेन के दक्षिणपूर्वी शहर मर्सिया में एक नाइटक्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार आग थिएटर नाइट क्लब में सुबह करीब छह बजे लगी और तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। मर्सिया की अग्निशमन सेवा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दमकल कर्मी नाइट क्लब के अंदर आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश करते…
Read MoreCategory: International
पाकिस्तान में लाइव टीवी शो पर जमकर चले लात घूंसे और गालियां
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में लाइव शो के दौरान इमरान खान और नवाज शरीफ के समर्थक नेताओं के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के वकील शेर अफजल खान मारवात और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) (पीएमएल-एन) के सीनेटर अफनान उल्लाह खान एक लाइव टीवी शो के दौरान आपस में भिड़ गए। वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है, जिसमें दोनों अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगते हैं।…
Read Moreनाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 14 लोगों की हत्या, 60 का अपहरण
अबुजा : नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम जमफारा राज्य में में बंदूकधारियों के तीन समूहों ने रविवार सुबह कम से कम 14 लोगों को लाइन में खड़ाकर गोली से भून दिया। इस दौरान 60 अन्य लोगों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक स्थानीय नेता ने सुरक्षा कारणों से पहचान उजागर न करने का आग्रह करते हुए कहा कि तीन समूहों में पहुंचे बंदूकधारियों ने सैन्य अड्डे के अलावा मगामी और कबासा समुदाय पर हमला कर 60 लोगों का अपहरण कर लिया। इनमें…
Read Moreविमान दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत
बार्सिलोस (ब्राजील): ब्राजील में बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की जान चली गई। शनिवार को राजधानी मनौस से 400 किमी दूर बार्सिलोस में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मृतकों में कुछ अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। विमान में 12 यात्रियों के साथ चालक दल के दो सदस्य सवार थे। मनौस एयरोटैक्सी एयरलाइंस ने बयान जारी कर दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Read Moreपरिवार के चार लोगों की हत्या
काठमांडू : नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार रात विमानस्थल के पास तीनकुने चौक पर एक लकड़ी मिल (दिव्य सॉ मिल) में परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। इसके बाद इस सामूहिक हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए एक व्यक्ति ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। काठमांडू के एसएसपी दिनेश राज मैनाली ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से कहा कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतकों में मिल का सिक्योरिटी गार्ड कुमार भुजेल, उसकी पत्नी अम्बिका भुजेल, कुमार की मां 76…
Read Moreचीन ने अफगानिस्तान में नियुक्त किया राजदूत
तालिबान शासन में ऐसा करने वाला बना पहला देश काबुल : चीन ने बुधवार को अफगानिस्तान में तालिबान शासन लागू होने के बाद नया राजदूत नियुक्त कर दिया है। चीन ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है जिसने काबुल में तालिबान के दो वर्ष के शासनकाल में राजदूत नियुक्त कर अफगानिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंधों का स्तर बढ़ाया है। चीन के इस कदम पर तालिबान ने खुशी जताते हुए अन्य देशों से अफगानिस्तान के साथ ऐसे ही गर्मजोशी वाले संबंध कायम करने का अनुरोध किया है। वहीं…
Read Moreबाढ़ से दो हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका
काहिरा : लीबिया की प्रतिद्वंद्वी सरकारों में से एक के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में आई बाढ़ के कारण दो हजार लोगों की मौत की आशंका है। ‘अल-मसर’ टेलीविजन स्टेशन को फोन पर दिये साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा कि पूर्वी शहर डर्ना में दो हजार लोगों के मरने की आशंका है और हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सोमवार को तीन दिन के शोक की घोषणा करते हुए देशभर में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का…
Read More