जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि रेल मंत्री के इस प्रयास से टाटानगर रेलवे क्षेत्र में लोगों की आकांक्षाएं पूरी हुई है। इसके अलावा उन्होंने दो नए सुपरफास्ट रेल सेवा की मांग भी केंद्रीय रेल मंत्री से की है। उन्होंने टाटा से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा एवं टाटा से बेंगलुरु…
Read MoreCategory: जमशेदपुर
विधायक सरयू राय मनोज सिंह पर दायर करेंगे मुकदमा, यूट्यूब चैनल से मांगी साक्षात्कार की मूल प्रति
जमशेदपुर : निजी सहायक रिक्की केसरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्वी के विधायक सरयू राय यू-ट्युब चैनल मीडिया वाला एक्सप्रेस में साक्षात्कार देकर उनके विरूद्ध अनर्गल एवं बेबुनियाद आरोप लगाने वाले मनोज सिंह पर मुकदमा दायर करेंगे। यू-ट्युब चैनल मीडिया वाला एक्सप्रेस ने तीन किश्तों में 10, 11 और 14 सितंबर 2024 को मनोज कुमार का साक्षात्कार प्रसारित किया है। साथ ही जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है और बेबुनियाद एवं तथ्यहीन बातें अमर्यादित शब्दों में कही गई हैं। सरयू राय ने इस…
Read Moreजनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से डीसी हुए अवगत, उचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त
जमशेदपुर : समाहरणालय कार्यालय कक्ष में शुक्रवार जिले के डीसी अनन्य मित्तल ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिसपर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया। दरबार में फरियादियों ने दुकान आवंटन, पेंशन भुगतान, निजी स्कूल संबंधी समस्या, राशन कार्ड, भूमि बंदोबस्ती, जमीन का म्यूटेशन, भूमि विवाद जैसे मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त भी किया गया। इस…
Read Moreधालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद ने चेयरमैन से की मुलाकात, मिली स्वीकृति
जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार नई दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन एम सुरेश से मुलाकात कर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस संदर्भ में सांसद ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 24 जनवरी 2019 को भूमि पूजन सम्पन्न हो चूका है। जिसमें तत्कालीन केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, तत्कालिन मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे एवं उनकी उपस्थिति भी रही थी।…
Read Moreएसडीडीएस के वार्षिक उत्सव में छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुति, बच्चों की शिक्षा पर जोर
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट और रोटरी सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित सिद्धेश्वर डेफ एंड डंब स्कूल (एसडीडीएस) ने अपने वार्षिक उत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दीप प्रज्वलन के साथ ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक मानकर समारोह का शुभारंभ हुआ। वहीं रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुब्रजीत बसु ने अपने स्वागत भाषण से उपस्थित छात्रों, अभिभावकों, रोटरी के विशिष्ट अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत भी किया। साथ ही रोटरी क्लब और रोटरी सेवा ट्रस्ट द्वारा विशेष रूप से…
Read Moreझारखंड विद्युत श्रमिक संघ ने जीएम का किया अभिनंदन, बताई समस्याएं, मिला आश्वासन
जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड विद्युत श्रमिक संघ के बैनर तले प्रदेश पदाधिकारी, मानव दिवस कर्मी, मानव बल ऊर्जा मित्र, एटीपी ऑपरेटर समेत अन्य श्रमिकों ने महाप्रबंधक-सह-मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर (जीएम) अजीत कुमार से मुलाकात के क्रम में फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन भी किया। साथ ही उन्हें अपनी समस्याएं भी बताई। जिसमें मुख्य रूप से श्रम विभाग द्वारा 2023 में तय किया हुआ मानव दिवस कर्मी (मानव बल) का वेतन मिनिमम वेज को बढ़ाने, मानगो डिवीजन में जुलाई माह का ईपीएफ…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल के नए पावर यूटिलिटी बिल कलेक्शन सेंटर का किया उद्घाटन
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा ने मंगलवार गम्हरिया लाल बिल्डिंग के पास स्थित मेघराज टावर में एक नए पावर यूटिलिटी बिल एवं कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (पीएसडी एवं यूटिलिटी बिलिंग) वीपी सिंह और डिविजनल प्रबंधक (यूटिलिटी बिलिंग) किरण कुमार भी मौजूद थे। यह उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है। यह नई पहल उपयोगिता बिलिंग सेवाओं को आधुनिक बनाने और सरायकेला-खरसावां क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए एक निर्बाध अनुभव प्रदान करने के…
Read Moreगोलमुरी एनटीटीएफ में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में मंगलवार हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा आयोजित की गई। इस दौरान देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्ति भाव के साथ सभी शिक्षक, प्राचार्य प्रीता जॉन समेत अन्य लोग संस्थान के सभागार में एकत्रित हो वास्तुकला के देव और कलात्मक रचनाओं में सर्वश्रेष्ठ भगवान, समस्त सृष्टि का निर्माण करने वाले भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल और जेएनएसी ने की स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने मंगलवार “स्वच्छता ही सेवा 2024” अभियान का उद्घाटन किया और जो केंद्र के दृष्टिकोण के अनुरूप एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पहल है। इस अभियान का उद्देश्य जमशेदपुर में स्वच्छता, सफाई और स्थिरता के प्रयासों को बढ़ाना है। कार्यक्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने भाग लिया। साथ ही विश्वकर्मा पूजा भी मनाई। जिसने इस कार्यक्रम को शून्य अपशिष्ट पहल के रूप में चिह्नित किया और जो अपशिष्ट…
Read Moreभाजपा नेता भरत सिंह ने की छात्र की आर्थिक मदद
जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने आनंदिय सेन नामक नीट के छात्र की आर्थिक मदद की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आनंदिय सेन आर्थिक रूप से बहुत कमजोर वर्ग का छात्र है और जो कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट की तैयारी कर रहा है। अपनी पढ़ाई में सहायता के लिए छात्र आनंदिय सेन ने उनसे संपर्क कर आर्थिक मदद मांगा। जिसके बाद उन्होंने 3000 रूपए का आर्थिक सहयोग किया। मौके पर शक्ति सिंह, मनोज सोनी, एसपी सिंह, राजेश कुमार, संतोष शर्मा, राजेश…
Read Moreआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 11 प्रखंडों के 18 पंचायत, 4 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर
जमशेदपुर : 30 अगस्त से 24 सितंबर तक जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में तिथिवार आयोजित किए जा रहे ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार 11 प्रखंडों के 18 पंचायत वासियों तथा 4 नगर निकायों में सुयोग्य लाभुकों को शिविर लगाकर सरकारी की योजनाओं से जोड़ा गया। जिससे अबतक 85850 आवेदन प्राप्त हुए हैं और जिनमें 31232 का निष्पादन किया गया है। इस दौरान विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती और विधायक पोटका संजीव सरदार पोटका ने वि.स. क्षेत्र अंतर्गत आयोजित शिविर में शामिल…
Read Moreकदमा में आदिवासी मां-बेटी से मारपीट मामले में आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण, भेजा जेल
जमशेदपुर : बीते दिनों कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ निवासी बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा घर में आदिवासी दिवस मां और बेटी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद झामुमो ने घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग भी की थी। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को लेकर एक्स पर ट्वीट कर जिला प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही थी। जिससे पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर काफी…
Read More49.72 करोड़ की लागत से स्वर्णरेखा नदी में पुल और सड़क बनाने की योजना का रास्ता हुआ साफ – सरयू राय
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि लिट्टी चौक जमशेदपुर से एनएच-33, भिलाई पहाड़ी तक स्वर्णरेखा नदी पर चार लेन पुल और 3.681 किलोमीटर तक चार लेन सड़क बनाने की योजना लागू करने के लिए न्यूनतम दर वाले निविदादाता मेसर्स सतीश कुमार रांची को कार्यादेश जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। इस आशय का पत्र पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर के पास बुधवार को भेज दिया है। साथ ही उनसे अनुवर्ती कार्रवाई करने के लिए भी कहा…
Read Moreबिस्टुपुर तुलसी भवन में महासर माता का वार्षिक उत्सव कल
जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन एसी हॉल में कुलदेवी (गढ़ी) महासर माता का तृतीय वार्षिक उत्सव कल 11 सितंबर बुधवार (अष्टमी तिथि) को आयोजित होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला समेत कोलकाता और रांची से भी श्रद्धालु शामिल होगें। महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना होगी। जिसमें पंडित रामजी पारिख सहयोग करेंगे। आमंत्रित कलाकार प्रयागराज से जूली सिंह समेत स्थानीय कलाकार रोहित गुलाटी एवं लिप्पू शर्मा माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे।…
Read Moreटाटा मेन हॉस्पिटल ने मनाया विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल के मनोचिकित्सा विभाग ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मंगलवार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया। जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र एक गेस्ट लेक्चर था। जिसका शीर्षक “आत्महत्या पर परिदृश्य को बदलना,” था। जिसे डॉ वरुण मेहता, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री, रांची के मनोचिकित्सा के प्रोफेसर ने प्रस्तुत किया। जिसमें डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकल छात्रों और टाटा स्टील के कर्मचारियों समेत अन्य दर्शकों ने भाग लिया। इस अवसर पर चाणक्य…
Read Moreआपराधिक गिरोहों को मंत्री बन्ना गुप्ता का संरक्षण – सरयू राय
– जमशेदपुर पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण अपराध नियंत्रण नहीं हो पा रहा – शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त ईश्वर सिंह बन्ना गुप्ता का खासमखास – ईश्वर सिंह को जेल भेजने के बजाय एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में किया भर्ती जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शहर में आपराधिक घटनाएं पुलिस-प्रशासन के नियंत्रण से बाहर हो गई हैं। आए दिन गोली-बारी, छिनतई, घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं घट रही है। अपराधी बेलगाम हो…
Read Moreकदमा बाजार में शैरात की जमीन 4.5 लाख में हो रही बिक्री, पुलिस ने पुनः काम कराया बंद
जमशेदपुर : कदमा बाजार स्थित मथुरा होटल लाइन न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमिटी कार्यालय के पास सरकारी शैरात की जमीन की बिक्री 4.5 लाख रुपए में हो रही है। वहीं सोमवार की सुबह एक बार फिर से निमार्ण कार्य कराया जा रहा था। जिसकी सूचना पाकर कदमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुनः निमार्ण कार्य को बंद करा दिया। साथ ही गैरेज संचालक चित्तो को थाने पर बुलाकर पुलिस ने उससे जमीन के कागजात की मांग भी की। मगर वह दिखाने में असमर्थ रहा। जिसपर पुलिस…
Read Moreहेमन्त सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने तथा बेरोजगार युवकों को 5 हजार से 7 हजार रूपए तक प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। परन्तु नौकरी न देकर सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दक्षिण के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। डॉ गोस्वामी ने कि गठबंधन सरकार के कार्यकाल में बहरागोड़ा का विकास नहीं हुआ।…
Read Moreसिदगोड़ा में पुराने विवाद को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल, हथियार बरामद
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास रविवार की देर रात्रि एक गिरोह ने दूसरे गिरोह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे गिरोह से आकाश सिंह नामक युवक घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देकर सभी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को साथियों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में उसके सर को छुते हुए एक गोली निकल गई। जबकि दूसरी गोली उसके पंजे में फंस गई। जबकि घटना की सूचना पाकर डीएसपी…
Read Moreटाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में 17.89 प्रतिशत पर प्रबंधन और यूनियन के बीच हुआ बोनस समझौता
कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 4 लाख और न्यूनतम 38 हजार, 168.5 करोड़ की बोनस राशि बंटेंगे 27454 कर्मचारियों के बीच जमशेदपुर : देश के सबसे बड़े स्टील उत्पादन निर्माता कंपनी टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार बोनस समझौता की घोषणा हो गई। मौके पर एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शैलैश सिंह और महामंत्री सतीश सिंह भी मौजूद थे। जिसमें इस 17.89 प्रतिशत बोनस पर यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति बनी है। इस दौरान…
Read Moreमनोज सिंह द्वारा दायर प्राथमिकी झूठ का पुलिंदा, मंत्री बन्ना गुप्ता की शह पर दायर की गई प्राथमिकी
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि रांची के व्यक्ति मनोज सिंह द्वारा मेरे विरूद्ध अरगोड़ा थाना में दायर की गई प्राथमिकी झूठ का पुलिंदा है। साथ ही यह अर्धसत्य पर आधारित भी है। इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। यह प्राथमिकी खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता की शह पर दायर की गई है। इस प्राथमिकी का उपयोग मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार प्रचार सामग्री के रूप में कर रहे हैं। जो बातें प्राथमिकी में…
Read Moreराज्य प्रशासनिक सेवा संघ पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय इकाई की हुई बैठक
अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष जमशेदपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय इकाई की बैठक में योगेंद्र प्रसाद अपर उपायुक्त का स्थानांतरण हो जाने के कारण अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। जिसके फलस्वरुप सर्वसम्मति से मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को पूर्वी सिंहभूम कार्यकारिणी कमिटी का अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। इस बैठक में बिहार मॉडल को अक्षरस से लागू नहीं करने की बात कही गई। यदि पूर्ण गठन के प्रस्ताव…
Read Moreमंत्री बन्ना गुप्ता ने 5 करोड़ 60 लाख 67 हजार के 185 योजनाओं का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास
जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक निधि की कुल 185 विकास योजनाओं का रविवार को विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिल्यान्यास किया। इन योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 5 करोड़ 60 लाख 67 हजार 626 रुपए है। जिसमें मानगो नगर निगम क्षेत्र की 138 और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र की 47 योजनएं भी शामिल हैं। वहीं 138 योजनाओं की लागत 3 करोड़ 23 लाख 71 हजार 426 रुपए है। इसी तरह 47 योजनाओं पर कुल 2 करोड़ 36…
Read Moreबिस्टुपुर पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जमशेदपुर : बीते दिनों बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए मोबाइल छिनतई के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसमें आदित्यपुर मांझी टोला संजय नगर चांदनी चौक के पास रहने वाला आकाश राजू उर्फ प्रेम उर्फ प्रेम माफिया, मांझी टोला बैंक कॉलोनी नवासी अनीश कुमार दीप और मांझी टोला निर्मल नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाला संतोष कुमार उर्फ नांचू शामिल है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छिनतई के तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया…
Read Moreविधायक सरयू राय ने 23 लाख 41 हजार राशि की योजनाओं का किया शिलान्यास
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने रविवार अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के अंतर्गत 23 लाख 41 हजार रुपए की राशि से दो स्थलों पर चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसमें कल्याण विभाग की ओर से भुइयांडीह बाबुडीह में आदिवासी समुदाय के मसना स्थल को संरक्षित करने के लिए घेराबंदी कार्य तथा विधायक निधि से बिरसानगर जोन नंबर 3-डी डुंगरी ऊपर शिव मंदिर के समीप चहारदीवारी का निर्माण होना शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, सुधीर सिंह,…
Read More